सैलरी आते ही खाली हो जाता है अकाउंट? आज ही अपनाएं 80-20 रूल; ये है अमीर बनने का सीक्रेट फॉर्मूला!
80'20 Budgeting Rule: यह लेख '80-20 बजट नियम' बताता है, जिससे आप बिना कंजूसी किए पैसे बचा सकते हैं। अपनी आय का 20% बचत और 80% खर्चों के लिए निर्धारित ...और पढ़ें
-1786343170961_m.webp)
कैसे बचाएं पैसे?
HighLights
सैलरी का 20% हिस्सा तुरंत बचत और निवेश में लगाएं।
बचे हुए 80% पैसों को अपनी मर्जी से खर्च करें।
यह नियम वित्तीय अनुशासन और धन निर्माण में मदद करता है।
नई दिल्ली: महीने की शुरुआत में सैलरी आते ही खुशी होती है, लेकिन 15 तारीख तक आते-आते बैंक अकाउंट खाली होने लगता है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अक्सर लोग पैसे बचाने के लिए अपनी इच्छाओं को मारना शुरू कर देते हैं, हर छोटी चीज का हिसाब रखते हैं, लेकिन फिर भी सेविंग नहीं हो पाती।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजटिंग उबाऊ या कंजूसी भरी नहीं होनी चाहिए। अगर आप बजट के जटिल गणित में नहीं फंसना चाहते, तो आपके लिए '80-20 का रूल' (80-20 Budget Rule) सबसे परफेक्ट और आसान तरीका है।
क्या है 80-20 बजटिंग रूल?
यह नियम बहुत ही सीधा है। आपको अपनी कुल 'इन-हैंड सैलरी' (In-hand Salary) को सिर्फ दो हिस्सों में बांटना है:
1. 20% हिस्सा (भविष्य के लिए): यह आपकी सेविंग और इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है।
2. 80% हिस्सा (आज के लिए): यह आपके खर्चों का हिस्सा है। इसमें आपकी जरूरतें (Needs) और शौक (Wants) दोनों शामिल हैं।
इस नियम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको 50-30-20 रूल की तरह यह नहीं सोचना पड़ता कि कौन सा खर्च 'जरूरत' है और कौन सा 'शौक'। आपको बस अपनी 20% सेविंग को सुरक्षित करना है, उसके बाद बचे हुए 80% पैसों को आप बेझिझक अपनी मर्जी से खर्च कर सकते हैं।
इस फॉर्मूले को अपनी जिंदगी में कैसे लागू करें?
इस नियम को सफल बनाने के लिए अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। इन 3 आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. जैसे ही आपके अकाउंट में सैलरी क्रेडिट हो, तुरंत उसका 20% हिस्सा किसी दूसरे सेविंग अकाउंट या इन्वेस्टमेंट (जैसे- SIP, RD, या पीपीएफ) में ट्रांसफर कर दें। इसे महीने के अंत के लिए कभी न टालें।
2. अगर आप पर कोई पुराना लोन या क्रेडिट कार्ड का भारी कर्ज है (होम लोन को छोड़कर), तो आप अपनी 20% की बचत का इस्तेमाल उसे तेजी से चुकाने के लिए भी कर सकते हैं।
3. 20% पैसे निवेश करने के बाद, आपके पास जो 80% रकम बची है, उससे अपना घर का किराया, राशन, बिजली का बिल, बाहर खाना, फिल्म देखना या शॉपिंग करना मैनेज करें। जब तक आप 80% की लिमिट के अंदर हैं, आपको कोई 'गिल्ट' (Guilt) महसूस करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपकी सैलरी बहुत कम है और 20% बचाना मुश्किल लग रहा है, तो शुरुआत 10% से करें। लेकिन आदत डालें। जैसे-जैसे आपकी आय बढ़े, अपनी बचत को बढ़ाकर 20% पर ले जाएं।