IndianOil, BPCL या HPCL: ढेर सारा कैशबैक, लाउंज एक्सेस और फ्री मूवी टिकट, देखें कौन सा कार्ड दे रहा ये सबकुछ!
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच फ्यूल क्रेडिट कार्ड बचत का अच्छा जरिया हैं। यह लेख BPCL, IndianOil, HPCL सहित 7 प्रमुख फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स के ...और पढ़ें

ढेर सारा कैशबैक, लाउंज एक्सेस और फ्री मूवी टिकट, देखें कौन सा कार्ड दे रहा ये सबकुछ! (AI Generated Image)
HighLights
फ्यूल क्रेडिट कार्ड पेट्रोल-डीजल पर बचत का बेहतरीन जरिया।
BPCL, IndianOil, HPCL के 7 बेस्ट कार्ड्स की जानकारी।
रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और सरचार्ज वेवर से पाएं फायदा।
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और आम आदमी की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि तेल भरवाते समय थोड़ी बहुत बचत हो जाए। अगर आप भी इस महंगाई से परेशान हैं, तो फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स (Fuel Credit Cards) आपके बड़े काम आ सकते हैं।
ज्यादातर फ्यूल कार्ड्स आपको दो बड़े फायदे देते हैं, पहला रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक और दूसरा 1% का फ्यूल सरचार्ज वेवर (Surcharge Waiver)। वहीं कुछ फ्यूल कार्ड पर आपको कैशबैक और रिवॉर्ड के साथ-साथ कई तरह के और बेनिफिट भी मिलते हैं। आज आपको ऐसे 7 क्रेडिट कार्ड के बारे में बताते हैं जो आपको फ्यूल भरवाने पर फायदा दिलवा सकते हैं।
1. बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन:
- BPCL पंप पर तेल भरवाने पर पूरे 3.75% तक की बचत (2.5% रिवॉर्ड पॉइंट्स + 1.25% सरचार्ज वेवर)।
- डाइनिंग (रेस्टोरेंट) और ग्रॉसरी पर भी 1.25% की वापसी।
- गोल्फ कोर्स और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस जैसे प्रीमियम फायदे भी मिलते हैं।
- महीने में ₹4,000 तक के फ्यूल खर्च पर पूरा बेनिफिट।
- सालाना फीस ₹1,499 + GST (सालाना ₹2 लाख खर्च करने पर यह फीस माफ हो जाती है)।
- भारी तेल खर्च करने वालों के लिए बेस्ट, शानदार सरचार्ज वेवर और प्रीमियम फीचर्स।
- इसका पूरा फायदा सिर्फ BPCL के पंप्स पर ही मिलेगा।
2. इंडियन ऑयल आरबीएल बैंक एक्स्ट्रा क्रेडिट कार्ड:
- IndianOil के पंप्स पर 8.5% तक की भारी बचत! ₹100 खर्च करने पर 15 फ्यूल पॉइंट्स (7.5% वैल्यू) + 1% सरचार्ज वेवर मिलता है।
- महीने में 2000 पॉइंट्स तक की कैपिंग है (यानी करीब ₹13,300 के तेल खर्च तक फायदा)।
- अन्य खर्चों पर रिवॉर्ड थोड़े कम हैं, लेकिन फ्यूल के लिए यह बेस्ट है।
- सबसे ज्यादा रिटर्न और देश भर के IndianOil के 20,000+ पंप्स पर मान्य।
- इसका फायदा भी सिर्फ IndianOil के आउटलेट्स पर ही सीमित है।
3. एचपीसीएल एनर्जी बोओबी क्रेडिट कार्ड:
- HPCL के पंप्स पर आपको 6.5% तक की सीधी बचत मिलती है।
- यह बहुत ही सिंपल और सीधा कार्ड है, जिसमें बिना किसी उलझन के बढ़िया कैशबैक मिल जाता है।
- इस कार्ड की सालाना फीस ₹499+टैक्स है।
- ये कार्ड सालभर में 4 फ्री लाउंज एक्सेस भी दिलवा सकता है।
4. आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल कोरल क्रेडिट कार्ड:
- HPCL पर 3.5% की बचत (2.5% रिवॉर्ड + 1% सरचार्ज वेवर)।
- हीने में ₹200 तक का फ्यूल रिवॉर्ड (लगभग ₹8,000 के मासिक तेल खर्च तक के लिए बेस्ट)।
- इसकी सालाना फीस सिर्फ ₹199 है, जो बहुत ही कम खर्च पर आसानी से माफ हो जाती है।
5. इंडियन ऑयल एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड:
- IndianOil, ग्रॉसरी और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 5% फ्यूल पॉइंट्स।
- सालाना फीस ₹500 है, जो साल में ₹50,000 खर्च करने पर माफ कर दी जाती है।
- इस कार्ड से फ्यूल भरवाने पर 6% तक की बचत हो जाती है।
6. इंडियन ऑयल कोटक क्रेडिट कार्ड:
- IndianOil पर 5% तक की बचत (4% पॉइंट्स + 1% वेवर)।
- अगर आप इसका RuPay (रुपे) वर्जन लेते हैं, तो आप इसे UPI से लिंक करके भी रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं।
- डाइनिंग और ग्रॉसरी पर भी अच्छे पॉइंट्स मिलते हैं। इसकी फीस ₹500 है, जो आसानी से वेव-ऑफ हो जाती है।
7. एक्सिस बैंक इंडियन ऑयल क्रेडिट कार्ड:
- IndianOil पर 5% की कुल बचत (4% + 1% सरचार्ज वेवर)।
- इस कार्ड पर आपको BookMyShow से मूवी टिकट बुक करने पर 15% का डिस्काउंट और पार्टनर रेस्टोरेंट्स पर डाइनिंग डिस्काउंट भी मिलता है।
मालूम हो कि ज्यादातर कार्ड्स का फायदा तभी मिलता है जब आप ज्यादा फ्लूय भरवातें हों, या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करते हों, क्योंकि तभी आप उनसे मिलने वाले कैशबैक और रिवॉर्ड का फायदा उठा सकते हैं। इसलिए जब भी कार्ड लें, तो अपनी जरूरत के हिसाब से ही लें और कार्ड के बारे में सारे हिडन चार्जेस के बारे में भी पता कर लें।