सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Car Loan Rate: RBI ने कम नहीं की रेपो रेट, लेकिन कार लेने वालों को यहां सस्ता मिल सकता है लोन, तुरंत चेक करें

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 02:13 PM (GMT+05:30)

    आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कोई बदलाव न करने के बावजूद, कई बैंक सस्ती दरों पर कार लोन उपलब्ध करा रहे हैं। यह लेख विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों और सिबिल ...और पढ़ें

    Car Loan Rate RBI ने कम नहीं की रेपो रेट, लेकिन कार लेने वालों को यहां सस्ता मिल सकता है लोन, तुरंत चेक करें

    Car Loan Rate RBI ने कम नहीं की रेपो रेट, लेकिन कार लेने वालों को यहां सस्ता मिल सकता है लोन, तुरंत चेक करें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अगर आप भी इस जून के महीने में या आने वाले मानसून में अपने घर चमचमाती नई कार लाने का मन बना रहे हैं, तो रिज़र्व बैंक (RBI) के फैसले से मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है! वैसे तो RBI ने अपनी एसपीसी मीटिंग में रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसका सीधा मतलब है कि आपकी लोन EMI फिलहाल कम नहीं होने वाली।

    लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आपको सस्ती कार नहीं मिलेगी! दरअसल, कई सारे बैंक ऐसे हैं जो इस समय ₹5 लाख तक का लोन सस्ती दरों पर दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक कार लोन पर सस्ती ब्याज दर दे रहा है।

    कौन दे रहा सस्ता लोन?

    अलग-अलग बैंकों की कार लोन की ब्याज दरें उनके नियमों और आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर निर्भर करती हैं। कई बैंक की शुरुआत दर तो काफी कम होती है, लेकिन उनकी अपर लिमिट काफी ज्यादा हाई होती है, और अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा नहीं होगा तो भले ही बैंक की शुरुआती दर कम हो लेकिन वो आपको अपनी अपर लिमिट के हिसाब से ही लोन देगा।

    बैंक का नाम ब्याज दर (%) संभावित EMI प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee)
    यूको बैंक 7.35 - 10.00 9,983 - 10,624 0.5% (अधिकतम ₹5,000)
    केनरा बैंक 7.45 - 11.45 10,007 - 10,984 0.25% (₹1,000 - ₹5,000)] पर 50% छूट
    बैंक ऑफ महाराष्ट्र* 7.45 - 11.75 10,007 - 11,059 0.25% (₹1,000 - ₹15,000)
    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.50 - 10.00 10,019 - 10,684 ₹1,000 तक
    पंजाब एंड सिंध बैंक** 7.50 - 14.00 10,019 - 11,634 0.25% (₹1,000 - ₹15,000)
    इंडियन बैंक 7.50 - 9.65 10,019 - 10,513 ₹1,200
    इंडियन ओवरसीज बैंक 7.55 - 12.00 10,031 - 11,122 शून्य (NIL)
    पंजाब नेशनल बैंक 7.60 - 10.70 10,043 - 10,797 0.25% तक (₹1,000 - ₹1,500)
    बैंक ऑफ बड़ौदा 7.60 - 11.35 10,043 - 10,959 ₹2,000 तक
    बैंक ऑफ इंडिया 7.60 - 12.55 10,043 - 11,262 0.25% तक (₹2,500 - ₹10,000)
    फेडरल बैंक 7.60 - 9.00 10,198 से शुरू 0.50% (₹2,000 - ₹20,000)
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.60 - 9.30 10,043 - 10,452 1% (₹1,000 - ₹50,000)

    डेटा पर नजर डालें तो इस समय यूको बैंक सबसे आगे चल रहा है, जहां कार लोन की शुरुआत महज 7.35% से हो रही है। इसके बाद केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नंबर आता है, जो 7.45% की शुरुआती दर पर लोन दे रहे हैं।

    अगर आप टॉप रेंज (Maximum Interest) को देखें, तो फेडरल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ऊपरी कैप काफी कम (क्रमशः 9.00% और 9.30%) है। यानी अगर आपका सिबिल स्कोर थोड़ा औसत भी है, तो भी यहाँ आपको बहुत ज्यादा महंगा लोन मिलने का खतरा नहीं रहता।

    खबरें और भी

    बैंक हमेशा सबसे कम ब्याज दर (जैसे 7.35% या 7.45%) उन ग्राहकों को देते हैं जिनका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) 750-800 से ऊपर होता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप बैंक से मोल-तोल करके सबसे सस्ती दर पर कार लोन ले सकते हैं। लोन फाइनल करने से पहले प्रोसेसिंग फीस और छुपे हुए चार्जेस के बारे में जरूर पता कर लें, वरना बाद में आपको ये परेशान कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: PPF Rules: PPF से पाना चाहते हैं मोटा रिटर्न? तो भूलकर भी न करें ये छोटी सी चूक, ऐसे बचाएं अपने पूरे महीने की कमाई