सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PPF Rules: PPF से पाना चाहते हैं मोटा रिटर्न? तो भूलकर भी न करें ये छोटी सी चूक, ऐसे बचाएं अपने पूरे महीने की कमाई

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    पीपीएफ में निवेश करते समय हर महीने की 5 तारीख से पहले पैसा जमा करना महत्वपूर्ण है, ताकि उस महीने का ब्याज मिल सके। इस छोटी सी चूक से 15 साल में हजारों ...और पढ़ें

    PPF Rules PPF से पाना चाहते हैं मोटा रिटर्न तो भूलकर भी न करें ये छोटी सी चूक, ऐसे बचाएं अपने पूरे महीने की कमाई

    PPF Rules PPF से पाना चाहते हैं मोटा रिटर्न तो भूलकर भी न करें ये छोटी सी चूक, ऐसे बचाएं अपने पूरे महीने की कमाई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अगर आप भी टैक्स बचाने और सुरक्षित रिटर्न के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में पैसा जमा करते हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है। पीपीएफ में निवेश करते समय की गई एक छोटी सी लापरवाही हर साल आपके मुनाफे को कम कर सकती है। दिलचस्प बात ये है कि लाखों लोग सालों से पीपीएफ में पैसे डाल रहे हैं, लेकिन उन्हें इस गुप्त नियम का पता ही नहीं होता।

    ऐसे में अगर आप भी पीपीएफ में पैसा डालते हैं, या फिर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पीपीएफ से जुड़ा ये सीक्रेट आपको जरूर पता होना चाहिए, वरना आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    क्या है पीपीएफ का सीक्रेट नियम?

    पीपीएफ में ब्याज (Interest) का कैलकुलेशन एक खास तरीके से होता है। नियम ये है कि हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने के आखिरी दिन के बीच आपके खाते में जो सबसे कम बैलेंस (Minimum Balance) होगा, ब्याज उसी पर जोड़ा जाएगा।

    जिसका मतलब है कि अगर आपने किसी भी महीने की 5 तारीख या उससे पहले पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया, तो आपको उसी महीने से उस पैसे पर ब्याज मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन अगर आप चूक गए और 5 तारीख के बाद पैसा जमा किया, तो उस रकम पर उस महीने का कोई ब्याज नहीं मिलेगा। उस पैसे पर ब्याज अगले महीने से जुड़ना शुरू होगा।

    इसे एक सिंपल उदाहरण से समझें

    मान लीजिए आप अपने पीपीएफ अकाउंट में ₹1 लाख जमा करना चाहते हैं। अब अगर आपने ये पैसा 4 जून को जमा किया। चूंकि ये 5 तारीख से पहले है, इसलिए आपको जून महीने का भी पूरा ब्याज मिलेगा। अब आपने यही पैसा 6 जून को जमा किया। नियम के मुताबिक, इस ₹1 लाख पर जून महीने का ब्याज गोल हो जाएगा और कैलकुलेशन जुलाई से शुरू होगी। यानी सिर्फ दो दिन की देरी और पूरे एक महीने के ब्याज का नुकसान!

    खबरें और भी

    शुरुआत में देखने पर एक महीने का ब्याज बहुत मामूली लग सकता है। लेकिन याद रखिए, पीपीएफ एक लंबी अवधि की योजना है जो 15 साल के लिए होती है। जब बात 15 सालों की हो, तो कंपाउंडिंग के जादू के कारण ये छोटा सा अंतर मैच्योरिटी के समय हजारों-लाखों रुपये के बड़े नुकसान में बदल जाता है। इसीलिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स हमेशा महीने की शुरुआत में ही निवेश करने पर जोर देते हैं।

    पीपीएफ प्रेमियों के लिए काम की टिप्स

    पीपीएफ पर 7.1% का सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। इस मुनाफे को अधिकतम करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

    • अगर आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा डालते हैं, तो अपने बैंक अकाउंट में ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) की तारीख हर महीने की 1 से 4 तारीख के बीच ही सेट करें।
    • जो लोग साल में एक बार सीधे ₹1.5 लाख (अधिकतम सीमा) जमा करते हैं, उनके लिए सबसे बेस्ट है कि वे फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में यानी 5 अप्रैल से पहले ही ये रकम जमा कर दें। इससे उन्हें पूरे 12 महीनों का बंपर ब्याज मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: Best Mutual Fund: ₹10,000 की मंथली SIP ने बनाया ₹1.2 करोड़ का मालिक! क्या आपके पास है ये 20 साल पुराना फंड?