FD Rates 2026: कौन एफडी पर दे रहा 8% से ज्यादा का ब्याज? स्मॉल फाइनेंस से लेकर सरकारी बैंकों तक की पूरी लिस्ट
Fixed Deposit Rate 2026: यह लेख बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए निवेश के तरीके बताता है, जिसमें विभिन्न ...और पढ़ें

FD Rates 2026: कौन एफडी पर दे रहा 8% से ज्यादा का ब्याज? (AI Generated Image)
HighLights
स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8% से अधिक ब्याज दे रहे।
प्राइवेट बैंक 7.50% तक, सरकारी बैंक 6.85% तक ब्याज देते हैं।
जोखिम क्षमता अनुसार निवेश करें, कई बैंकों में एफडी बांटें।
नई दिल्ली। बच्चों की शादी हो या फिर पढ़ाई का खर्च, दोनों चीजों की चिंता माता-पिता को हमेशा सताती रहती है। कई लोग पहले से थोड़ा-थोड़ा जोड़ना शुरू कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोग एकमुश्त पैसा निवेश कर देते हैं। आप बाजार में जाएंगे तो निवेश के कई तरीके मिलेंगे। लेकिन निवेश (Investment for Future) का सही तरीका चुनना काफी कठिन होता है।
ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। मार्केट में कई बैंक ऐसे हैं जो एफडी ब्याज (Bank FD Rates) देते हैं, लेकिन फायदा तभी होता जब आपका पैसा सेफ भी रहे और उसपर रिटर्न भी अच्छा मिलता रहे। तो आइए आपको ऐसे कुछ बैंकों के बारे में बताते हैं जो 8% ज्यादा का ब्याज इस समय एफडी पर दे रहे हैं।
कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
बैंकों की बात करें तो इस समय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance bank) इस मामले में सबसे आगे हैं। देश में कुछ ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जहां 8% से ज्यादा का ब्याज मिल रहा है:
- शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00% तक ब्याज
- जन स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00% तक ब्याज
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00% तक ब्याज
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: 7.80% तक ब्याज
- स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक: 7.75% तक ब्याज
प्राइवेट बैंक कितना ब्याज दे रहे?
एफडी पर ब्याज देने के मामले में प्राइवेट बैंक (Private Bank) भी पीछे नहीं हैं। यहां आपको 7.50% तक इंट्रेस्ट मिल जाएगा। इस लिस्ट में पहले नंबर डीसीबी बैंक और दूसरे नंबर पर बंधन बैंक है। मालूम हो कि बैंक द्वारा देने वाली ब्याज दर अलग-अलग अवधि के लिए अलग हो सकती है।
- डीसीबी बैंक: 7.50% तक
- बंधन बैंक: 7.45% तक
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: 7.25% तक
- कोटक महिंद्रा बैंक: 6.80% तक
- एक्सिस बैंक: 6.50% तक
- एचडीएफसी बैंक: 6.50% तक
- आईसीआईसीआई बैंक: 6.50% तक
सरकारी बैंकों का हाल क्या?
सरकारी बैंक (Government Bank), एफडी पर ब्याज देने के मामले में थोड़े पीछे हो सकते हैं, लेकिन यहां पैसों की सुरक्षा कई ज्यादा बढ़ जाती है। इस लिस्ट में सबसे आगे पंजाब एंड सिंध बैंक है, जो 6.85% तक का ब्याज दे रहा है।
- पंजाब एंड सिंध बैंक: 6.85% तक
- बैंक ऑफ इंडिया: 6.85% तक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 6.75% तक
- बैंक ऑफ बड़ौदा: 6.75% तक
- इंडियन बैंक: 6.65% तक
- पंजाब नेशनल बैंक: 6.60% तक
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI): 6.45% तक
आपके लिए कौन सा बैंक सही?
मार्केट एक्सपर्ट्स हमेशा कहते हैं कि कहीं भी अपनी जरूरत के हिसाब से ही निवेश करें। स्मॉल फाइनेंस बैंक रिस्की होते हैं, लेकिन वहां ब्याज अच्छा मिलता है। तो अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो वहां निवेश कर सकते हैं, लेकिन आप रिस्क नहीं उठा सकते हैं तो हमेशा सरकारी बैंक में निवेश करें।
याद रखें कि किसी भी बैंक में एक साथ बड़ी रकम न डालें। अगर भविष्य में बैंक डूबता है तो आपका भी सारा पैसा डूब सकता है। इसलिए हमेशा अलग-अलग बैंकों में एफडी करें, जिससे रिस्क कम होगा। साथ ही अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ी तो आपको एक बड़ी एफडी नहीं तुड़वानी पड़ेगी। आप छोटी एफडी तुड़वाकर अपना काम चला पाएंगे।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)
ये भी पढ़ें: Best Mutual Fund: ₹10 लाख, 13 साल और ₹1.25 करोड़ का रिटर्न! आखिर क्या है इस फंड का नाम, आपके लिए कितना सही?
