Credit Card यूजर्स सावधान! बिना खर्च किए भी लग सकती है पेनल्टी, लोन एपलीकेशन हो सकती है रिजेक्ट; तुरंत करें ये काम
Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड की समय-सीमा समाप्त होने पर उसे रिन्यू न कराने से ऑटो-पेमेंट रुक सकते हैं और सिबिल स्कोर खराब हो सकता है, जिससे भविष्य ...और पढ़ें

Credit Card यूजर्स सावधान! बिना खर्च किए भी लग सकती है पेनल्टी, लोन एपलीकेशन हो सकती है रिजेक्ट; तुरंत करें ये काम
HighLights
एक्सपायर कार्ड से ऑटो-पेमेंट रुकने पर पेनल्टीलग सकती है।
समय पर रिन्यू न करने से सिबिल स्कोर खराब होगा।
खराब सिबिल स्कोर से लोन आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
नई दिल्ली। क्या आप भी शॉपिंग बिल, फूड बिल और होटल बुकिंग्स क्रेडिट कार्ड (Hotel Bookings) के जरिए करते हैं? क्या आपके पास भी एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बिजली का बिल भरने और नेटफ्लिक्स-अमेज़न (Netflix-Amazon) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन तक, लोग धड़ल्ले से क्रेडिट कार्ड का यूज कर रहे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरा सी लापरवाही आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) को खराब कर सकती है? क्रेडिट कार्ड में की गई ये छोटी सी चूक आपके पेमेंट तो अटका ही सकती है, बल्कि आपका लोन एपलीकेशन भी रिजेक्ट भी करवा सकती है। कई लोग उससे बचने के लिए दूसरा क्रेडिट कार्ड लेते हैं, लेकिन वो ये नहीं जानते हैं ऐसे में दूसरा क्रेडिट कार्ड फायदे का नहीं बल्कि नुकसान का सौदा होता है। आइए आपको क्रेडिट कार्ड से जुड़ा ये स्पेशल नियम बताते हैं।
किस डेट का रखना है ख्याल?
बैंक जब भी कोई क्रेडिट कार्ड जारी करता है, तो उसकी एक तय समय-सीमा (वैलिडिटी) तय करता है। ये तारीख आपके कार्ड के ऊपर MM/YY (महीना/साल) फॉर्मेट में लिखी होती है। इस तारीख तक आप बिना किसी रुकावट के कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं, बशर्ते आपने अपनी लिमिट क्रॉस न की हो। लेकिन जैसे ही यह वैलिडिटी खत्म होती है, आपका कार्ड एक प्लास्टिक का टुकड़ा बनकर रह जाता है और उससे होने वाले सभी ट्रांजेक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाते हैं।
कार्ड एक्सपायर होने से क्या होगा?
अगर आपका कार्ड एक्सपायर हो गया और आपने उसे समय पर रिन्यू नहीं कराया, तो आपको कई मोर्चों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है:
ऑटो-पे (Auto-Pay) का रुक जाना: ज्यादातर लोग अपने क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी, गैस का बिल और ओटीटी सब्सक्रिप्शन ऑटो-पे मोड पर सेट करके रखते हैं। कार्ड एक्सपायर होते ही ये सारे पेमेंट फेल हो जाएंगे, जिससे आपकी जरूरी सेवाएं रुक सकती हैं और आपको पेनल्टीभी भरनी पड़ सकती है।
खबरें और भी
सिबिल स्कोर (CIBIL Score) पर असर: जब एक्सपायर्ड कार्ड की वजह से आपके ऑटो-पे पेमेंट्स बार-बार फेल होते हैं, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर यानी सिबिल स्कोर पर पड़ता है। जितने दिन कार्ड रिन्यू नहीं होगा, स्कोर उतना ही नीचे गिरता जाएगा।
लोन हो सकता है रिजेक्ट: भले ही सीधे तौर पर आपकी जेब से पैसे न कटें, लेकिन एक बार सिबिल स्कोर खराब हो गया तो भविष्य में जब आपको किसी इमरजेंसी में होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की जरूरत होगी, तो बैंक आपका आवेदन रिजेक्ट कर सकते हैं।
कार्ड एक्सपायर होने पर क्या करें?
अगर आपका क्रेडिट कार्ड एक्सपायर हो गया है, तो तुरंत अपने बैंक के एप, कस्टमर केयर या ब्रांच के जरिए इसे रिन्यू कराएं। आमतौर पर बैंक एक्सपायरी से पहले ही नया कार्ड डिलीवर कर देते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है तो खुद एक्टिव होना जरूरी है। वहीं, अगर आप उस कार्ड को आगे इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो उसे ऐसे ही न छोड़ें; बैंक से बात करके उसे पूरी तरह से कैंसिल करा दें ताकि भविष्य में आपका क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहे।