Credit Card News: सैलरी से ज्यादा है क्रेडिट लिमिट? ऐसा क्यों करते हैं बैंक, जानिए कितने खर्च पर नहीं आएगी मुसीबत!
Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का उपयोग युवाओं में बढ़ रहा है, लेकिन बैंक सैलरी से ज्यादा लिमिट क्यों देते हैं और कितना खर्च करना चाहिए, यह जानना जर ...और पढ़ें

Credit Card News: सैलरी से ज्यादा है क्रेडिट लिमिट? ऐसा क्यों करते हैं बैंक, जानिए कितने खर्च पर नहीं आएगी मुसीबत!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। चाहे मूवी टिकट हो, ऑनलाइन शॉपिंग हो या फिर कुछ EMI पर खरीदना हो, आजकल हर इंसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोग आजकल क्रेडिट का इस्तेमाल इतना ज्यादा क्यों कर रहे हैं? क्या आप जानते हैं कि बैंक जानबूझकर सैलरी से ज्यादा क्रेडिट लिमिट क्यों देते हैं? और क्या आप जानते हैं कि हजारों की क्रेडिट लिमिट होने का बावजूद कितना खर्च करना चाहिए? अगर नहीं, तो ये पूरी खबर आपके लिए है।
क्रेडिट कार्ड का क्रेज आजकल युवाओं में काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। कार्ड में मिलने वाला कैशबैक, आकर्षक ऑफर और फ्री लाउंज एक्सेस जैसी चीजें युवाओं को अपनी ओर खींचती हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कैसे करना है और किन चीजों से हमें बचना है?
ज्यादा क्रेडिट लिमिट क्यों देते हैं बैंक?
अक्सर हमने देखा है कि बैंक सैलरी से ज्यादा क्रेडिट लिमिट देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ₹50,000 सैलरी पर बैंक कैसे ₹70,000 तक की क्रेडिट लिमिट दे देते हैं? दरअसल बैंक सैलरी के साथ-साथ ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, पेमेंट हिस्ट्री और कुल वित्तीय साख भी देखते हैं। लेकिन इस सब के पीछे बैंक एक और चीज देखता है और वो है उसका खुद का फायदा, जो उसे ब्याज और मर्चेंट कमीशन से होता है।
क्रेडिट कार्ड कंपनियों को ज्यादा लिमिट देने पर फायदा होता है। यदि आप लिमिट का इस्तेमाल करके समय पर पूरा बिल चुकाते हैं, तो बैंक को दुकानदारों (merchants) से कमीशन मिलता है। यदि आप पूरा बिल नहीं चुका पाते हैं, तो बैंक भारी ब्याज और लेट फीस से कमाई करते हैं।
खबरें और भी
कितना करना चाहिए खर्च?
अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको आपकी टेक होम सैलरी का 30% तक हिस्सा ही क्रेडिट कार्ड से खर्च करना चाहिए, ताकि जब बिल भरने की बारी आए तो आपको दिक्कत न हो। मान लीजिए कि आपकी टेक होम सैलरी ₹60000 है, तो कायदे से आपको ₹18000 तक का खर्च ही क्रेडिट कार्ड से करना चाहिए। एक्सपर्ट का मानना है कि कभी भी 30% से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से खर्च नहीं करना चाहिए, इससे क्रेडिट स्कोर खराब होता है, साथ ही बिल चुकाने में परेशानी भी आती है।
क्या मिनिमम ड्यू भरना सही है?
इस सवाल का सीधा जवाब है नहीं। कभी भी मिनिमम ड्यू भरना सही नहीं होता है। इससे बैंक का तो फायदा होता है लेकिन ग्राहक ब्याज के चंगुल में फंसता चला जाता है। इसलिए हर महीने टोटल ड्यू का पेमेंट करें। सिर्फ मिनिमम ड्यू भरने से बैंक लेट फीस और ब्याज वसूल सकता है, जिससे अगले महीनों में पेमेंट और मुश्किल हो जाता है।
क्या एक से ज्यादा कार्ड रखना सही?
आजकल लोग हर चीज के लिए अलग-अलग क्रेडिट कार्ड रखना पसंद करते हैं। कोई फ्यूल के लिए अलग कार्ड रखता है तो कोई ऑनलाइन शॉपिंग के लिए अलग कार्ड रखता है। लेकिन अगर आप एक से ज्यादा कार्ड रखते हैं तो उन्हें सही से मैनेज और ट्रैक जरूर करना चाहिए। टाइम पर पेमेंट करने के लिए ऑटो-पे या रिमाइंडर का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही हर जगह क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचें।