सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी की शादी की चिंता खत्म! हर महीने जमा करें सिर्फ 12000 , SSY स्कीम से तैयार होगा 70 लाख का बड़ा फंड

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प है, जहां सालाना ₹1.5 लाख जमा करने पर ₹70 लाख से अधिक ...और पढ़ें

    बेटी का भविष्य बनाएं सुरक्षित

    बेटी का भविष्य बनाएं सुरक्षित

    HighLights

    1. सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों के लिए ₹70 लाख का फंड।

    2. 8.2% ब्याज, सरकारी गारंटी और टैक्स-फ्री निवेश का लाभ।

    3. शिक्षा और शादी के लिए सुरक्षित व भरोसेमंद बचत विकल्प।

    नई दिल्ली: बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) आज भी सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों (Investment options) में गिनी जाती है। अगर आप हर साल ₹1.5 लाख का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी तक आपकी बेटी के लिए करीब ₹70 लाख से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है। यही वजह है कि यह योजना तेजी से ट्रेंड कर रही है और पेरेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

    दरअसल, इस स्कीम में फिलहाल करीब 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कंपाउंडिंग के जरिए निवेश को तेजी से बढ़ाता है।

     

    कैसे बनता है ₹70 लाख का फंड? SSY Calculator

    अगर कोई अभिभावक हर साल ₹1.5 लाख (हर महीने 12,500) का निवेश 15 साल तक करता है, तो कुल निवेश ₹22.5 लाख होता है। लेकिन कंपाउंडिंग का कमाल यह है कि 21 साल में यही रकम बढ़कर करीब ₹70-72 लाख तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि कम निवेश में बड़ा फंड तैयार होता है। यही इस योजना की सबसे बड़ी ताकत है।

    क्यों खास है सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)?

    यह स्कीम खास तौर पर बेटियों के भविष्य जैसे पढ़ाई और शादी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। बता दें कि इसमें

    * सालाना ₹250 से लेकर ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
    * निवेश 15 साल तक करना होता है, लेकिन स्कीम 21 साल में मैच्योर होती है।
    * 18 साल के बाद आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है।
    इस स्कीम में सबसे बड़ी बात है कि यह एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है, यानी इसमें रिस्क बेहद कम है।

    टैक्स में भी मिलेगा बड़ा फायदा

    SSY में निवेश करने पर Section 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है और जमा राशि, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट तीनों पूरी तरह टैक्स-फ्री होते हैं। यह स्कीम उन माता-पिता के लिए परफेक्ट है जो छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।

    खबरें और भी


    अगर आप बेटी के भविष्य के लिए बिना जोखिम वाला बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। सही समय पर शुरू किया गया निवेश आने वाले समय में बड़ा सहारा बन सकता है।

    यह भी पढ़ें: फटाफट विदड्रॉल और ऑटोमैटिक ट्रांसफर, PF खाताधारकों को मिलने जा रही बड़ी सौगात; इस दिन शुरू होगी ये सुविधा