सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS Calculations: वेज लिमिट बढ़ने पर 66% तक बढ़ गई पेंशन, कैलकुलेशन से समझें 10 से 20 साल के नौकरी का गणित

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:31 PM (IST)

EPFO Wage Ceiling Hike: केंद्र सरकार ने EPF और EPS के तहत वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी ...और पढ़ें

वेज लिमिट बढ़ने पर 66% तक बढ़ गई पेंशन!

वेज लिमिट बढ़ने पर 66% तक बढ़ गई पेंशन!

HighLights

  1. वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।

  2. मासिक पेंशन में 66.6% तक की वृद्धि संभव।

  3. पेंशन गणना और सेवा अवधि पर असर समझाया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा (Wage limit) को बढ़ाकर ₹15000 से ₹25,000 प्रति माह करने का बड़ा फैसला ले लिया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों का राहत मिली है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फैसले का 'गेम-चेंजर' पहलू है आपकी रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मंथली पेंशन (EPS Pension) है। ₹25,000 की नई Wage ceiling लागू होते ही आपकी पेंशन में सीधे 66.6% का बड़ा उछाल आया है।

लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद कई कर्मचारियों के मन में पेंशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस बढ़ोतरी के बाद पेंशन बढ़ेगी या घटेगी और साथ ही इन हैंड सैलरी पर क्या असर पड़ेगा? आइए इस बारे में डिटेल में समझते हैं।

EPF0 द्वारा तय किया हुआ फॉर्मूला

मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): सरकार इस पर एक ऊपरी सीमा (Ceiling) तय करती है। अब तक यह ₹15,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।

पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): इसमें आपकी नौकरी यानी सर्विस करने के साल होते हैं। (नियम के मुताबिक, अगर आपने 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो 2 साल का 'सर्विस बोनस' एक्स्ट्रा मिलता है। )

कंपनी कितना करती है योगदान?

आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी का पहला योगदान 8.33% EPS फंड में जाता है और दुसरा 3.67% EPF खाते में जाता है।

पेंशन का कैलकुलेशन

अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 या उससे ज्यादा है, तो पुरानी ₹15,000 की सीलिंग और नई ₹25,000 की सीलिंग में आपकी मंथली पेंशन का अंतर कितना बड़ा होगा।

नौकरी की अवधि (Service Years) बोनस के साल कैलकुलेटेड साल पुरानी सीलिंग (₹15,000) पर पेंशन नई सीलिंग (₹25,000) पर पेंशन
हर महीने पेंशन बढ़ोतरी
10 साल 0 साल बोनस 10 साल ₹2,143 ₹3,571 ₹1,428 PLUS
15 साल 0 साल 15 वर्ष ₹3214 ₹5357 PLUS ₹2,143
20 वर्ष 2 साल प्लस 22 साल ₹4,714 ₹7,857 PLUS ₹3143


नोट: 20 साल से ज्यादा नौकरी करने वालों के लिए पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा है।

उदाहरण

अब ये समझिए कि आपकी 20 साल की नौकरी पर कितनी मिलेगी पेंशन?

मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 है और आपने 20 साल तक नौकरी की है।
नए नियम लागू होने पर अब पेंशन योग्य वेतन ₹25,000 माना जाएगा। फॉर्मूले 25,000X20/70 के हिसाब से आपकी पेंशन ₹7,142 प्रति माह होगी। यानी 25000 सैलरी लिमिट वाली योजना के बाद आपको ₹3143 का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: भारत का वो उद्योगपति, जिसने विदेशी धरती पर लगाई पहली देसी फैक्ट्री, मदद मांगने आते थे राजा; आज ₹11.30 लाख करोड़ की विरासत