EPFO: चली गई नौकरी, तो अब PF के पैसों का क्या होगा? नए नियम में सब है लिखा! आपके लिए क्या -क्या बदला
EPFO Update: नौकरी छूटने या करियर ब्रेक के दौरान EPF खाते में जमा पैसों पर क्या असर होता है, यह जानना जरूरी है। ...और पढ़ें

ब्रेक पर हैं या छूट गई है नौकरी? PF खाते में जमा पैसों का क्या होगा
HighLights
नौकरी छूटने पर भी 58 साल तक ब्याज जारी रहेगा।
बेरोजगारी में 75% EPF तुरंत निकालने का प्रावधान है।
5 साल की सेवा पर EPF निकासी पूरी तरह टैक्स-फ्री।
नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय द्वारा EPF वेतन सीमा (Wage Ceiling) को मौजूदा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद एक और जरूरी खबर सामने आई है। आजकल कई युवा आगे की पढ़ाई, परिवार की जिम्मेदारी या हेल्थ कारणों से अपनी नौकरी के बीच में 1 से 2 साल का करियर ब्रेक ले रहे हैं। कुछ मामलों में नौकरी छूटने के कारण भी लोगों को ब्रेक लेना पड़ता है। लेकिन ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आपके EPF (Employees' Provident Fund) खाते में जमा पैसों का क्या होता है?
अगर आप भी इस उलझन में हैं या पैसे निकालने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! नए नियमों के तहत कुछ बड़े बदलाव हुए हैं जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
क्या नौकरी छोड़ने के बाद ब्याज मिलना बंद?
सबसे बड़ी गलतफहमी यही है कि नौकरी छोड़ते ही PF पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। EPFO के नए नियमों के अनुसार, अगर आपने नौकरी छोड़ दी है, तब भी 58 साल की उम्र तक आपके EPF खाते में जमा रकम पर लगातार ब्याज मिलता रहेगा। लेकिन इसमें सबसे बड़ा कैच यह है कि अगर कोई व्यक्ति 55 साल या उसके बाद अपनी नौकरी छोड़ता है, तो उसे अधिकतम 3 साल तक ही ब्याज दिया जाएगा। इसके बाद खाता निष्क्रिय (inactive) मान लिया जाएगा और उस पर आगे ब्याज नहीं मिलेगा।
करियर ब्रेक के बाद क्या होता है?
अगर आप बेरोजगार या करियर ब्रेक के दौरान पैसा निकालना चाहते हैं, तो 2026 के नए नियमों के समझ लें:
1. नौकरी छूटने के तुरंत बाद कर्मचारी अब अपने EPF बैलेंस का 75% तक हिस्सा निकाल सकते हैं।
2. बाकी बची 25% रकम आप तभी निकाल सकते हैं जब आप लगातार 12 महीने तक बेरोजगार रहें।
3. सबसे अच्छी बात यह है कि अब इस निकासी रकम में आपका योगदान, आपकी कंपनी (Employer) का योगदान और उस पर मिला ब्याज, सब कुछ शामिल होता है।
कब लग सकता है टैक्स का इटका?
अगर आपने लगातार 5 साल की नौकरी पूरी नहीं की है और उससे पहले ही पैसा निकालते हैं, तो आपकी EPF निकासी पर टैक्स लग सकता है। वहीं, अगर आपने कम से कम 5 साल की लगातार सेवा पूरी कर ली है और उसके बाद रिटायरमेंट, कंपनी बंद होने, बीमारी या अन्य किसी मान्य कारण से पैसा निकालते हैं, तो आपका पूरा EPF बैलेंस पूरी तरह से टैक्स फ्री (Tax-Free) रहता है।
खबरें और भी
क्या बदला?
आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि EPF के तहत अनिवार्य वेतन सीमा (Wage Ceiling) को बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह नया बदलाव अभी आधिकारिक तौर पर लागू नहीं हुआ है; इसे पूरी तरह से लागू करने के लिए अभी केंद्रीय कैबिनेट (Central Cabinet) की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।