EPFO 3.0: PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, आ गई UPI से मिनटों में पैसा निकालने की डेट! जानिए किस ऐप से विदड्रा होगा पैसा
EPFO 3.O Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सितंबर से PF निकालने के लिए UPI सुविधा शुरू करेगा, जिससे अब मिनटों में पैसा निकाला जा सकेगा। ...और पढ़ें

UPI से आसान PF निकासी
HighLights
सितंबर से PF निकालने के लिए UPI सुविधा शुरू।
BHIM UPI के माध्यम से तुरंत पैसा निकालें।
75% तक राशि, बिना कंपनी मंजूरी के।
नई दिल्ली: नौकरीपेशा (Salaried) लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। पहले पीएफ (PF) का पैसा निकालने के लिए हफ्तों का इंतजार करना पड़ता था और लंबा प्रोसेस फॉलो करना होता था। रिपोर्ट के मुताबिक लेकिन अब EPFO 3.0 के तहत सितंबर से एक क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है अब आप किसी आम डिजिटल पेमेंट की तरह अपने BHIM UPI के जरिए PF का पैसा तुरंत निकाल सकेंगे।
क्या है नया UPI PF विदड्रॉल सिस्टम?
ईपीएफओ ने दावों (Claims) के निपटारे को तेज करने के लिए 'ऑटो सेटलमेंट सिस्टम' लागू किया है। इसके तहत अब आपको क्लेम के लिए 15 से 20 दिन का इंतजार नहीं करना होगा। नए नियमों के अनुसार, 90% से ज्यादा दावों का निपटारा उसी दिन या अधिकतम 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा। EPFO के नए मोबाइल ऐप और पोर्टल पर BHIM/UPI इंटीग्रेशन दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारी सीधे अपनी UPI आईडी का इस्तेमाल करके पैसा अपने खाते में मंगा सकेंगे।
क्यों हुई इस सुविधा में देरी?
ईपीएफओ (EPFO) की इस बहुप्रतीक्षित यूपीआई (UPI) विड्रॉल सर्विस का खाताधारकों (PF Withdrawal With UPIको बेसब्री से इंतजार है। पहले दावा किया जा रहा था कि इस सुविधा को जुलाई में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके बाद अगस्त महीने में भी इसके शुरू होने की नई तारीखें सामने आईं, लेकिन ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) पर लगातार आ रही तकनीकी खामियों (Glitches) और सर्वर की समस्याओं की वजह से इसे ऐन मौके पर टालना पड़ा।
अब नई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि EPFO ने अपने सिस्टम की इन तकनीकी समस्याओं को काफी हद तक दूर कर लिया है। ऐसे में पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर महीने में इस सुविधा को आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया जाएगा, जिससे करोड़ों खाताधारकों का इंतजार खत्म होगा।
खबरें और भी
सबसे पहले BHIM ऐप से होगी शुरुआत
आपको बता दें कि पीएफ खाते से यूपीआई के जरिए पैसा निकालने की इस नई व्यवस्था की शुरुआत सबसे पहले भारत सरकार के 'भीम ऐप' (BHIM App) से ही होगी। ईपीएफओ ने ट्रांजैक्शन की सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और सरकारी पेमेंट गेटवे की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए, शुरुआती चरण में केवल BHIM UPI को ही इसके साथ इंटीग्रेट करने का फैसला किया है। इसके सफल रोलआउट के बाद ही भविष्य में अन्य यूपीआई ऐप्स को इसमें शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।
पैसा निकालने के 3 सबसे जरूरी नियम
1. 75% - 25% का फॉर्मूला: नए नियम के तहत, आप अपनी कुल जमा राशि का अधिकतम 75% हिस्सा ही तुरंत जरूरत (जैसे मेडिकल या एजुकेशन) के लिए निकाल सकते हैं। आपके बुढ़ापे को सुरक्षित रखने के लिए खाते में 25% बैलेंस छोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है।
2. बैंक और UPI मैच होना जरूरी: आपकी UPI आईडी उसी बैंक खाते से लिंक होनी चाहिए जो आपके ईपीएफओ (EPFO) खाते या UAN के साथ KYC में दर्ज है। नाम या बैंक अलग होने पर फ्रॉड से बचाने के लिए ट्रांजैक्शन तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा।
3. बिना कंपनी की मंजूरी: इस ऑनलाइन प्रोसेस के लिए आपको अपनी कंपनी या HR से किसी अप्रूवल की जरूरत नहीं है, यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक और पेपरलेस होगा।