EPFO FAQs: EPFO का बड़ा अपडेट! अब घर बैठे UMANG ऐप से Aadhaar को UAN से करें लिंक, PF से जुड़े काम होंगे आसान
EPFO सदस्यों के लिए अब UMANG ऐप के जरिए Aadhaar को UAN से लिंक करना आसान हो गया है। इससे PF क्लेम और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाना सुविधाजनक होगा। ...और पढ़ें

ऐसे करें UAN-Aadhaar लिंक (AI-Generated Image)
HighLights
UMANG ऐप से Aadhaar को UAN से लिंक करें।
PF क्लेम और ट्रांसफर अब होंगे बेहद आसान।
EPFO की सभी ऑनलाइन सेवाओं का तुरंत लाभ उठाएं।
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी सुविधा सामने आई है। अग अगर आपका Aadhaar नंबर आपके UAN (Universal Account Number) से लिंक (Aadhaar UAN Linked) नहीं है, तो आप यह काम आसानी से UMANG ऐप के जरिए खुद कर सकते हैं। पहले कई बार कर्मचारियों को Aadhaar लिंक कराने के लिए नियोक्ता (Employer) पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया मोबाइल से पूरी की जा सकती है।
PF निकालने और ट्रांसफर के लिए Aadhaar लिंक होना जरूरी
EPFO की कई ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उठाने के लिए UAN के साथ Aadhaar लिंक होना जरूरी है। इसमें PF क्लेम, PF ट्रांसफर और अन्य e-KYC सेवाएं शामिल है। Aadhaar लिंक होने से सदस्य की पहचान सत्यापित करना आसान हो जाता है और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से किया जा सकता है।
UMANG ऐप से Aadhaar को UAN से लिंक करने का तरीका
अगर आपका Aadhaar अभी तक UAN से लिंक नहीं है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करके इसे पूरा कर सकते हैं-
1. UMANG ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।
2. मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
ऐप खोलने के बाद Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें और 4 अंकों का M-PIN सेट करें।
3. EPFO सेक्शन में जाएं
लॉगिन करने के बाद UMANG ऐप में EPFO ऑप्शन चुनें। इसके बाद e-KYC Services पर क्लिक करें।
4. Aadhaar Seeding का विकल्प चुनें
अब Aadhaar Seeding ऑप्शन पर जाएं और अपना UAN नंबर दर्ज करें।
5. OTP से करें सत्यापन
UAN से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालने के बाद अपनी Aadhaar डिटेल दर्ज करें।
6. Aadhaar OTP से पूरा करें प्रोसेस
इसके बाद Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर या ईमेल पर दूसरा OTP आएगा। इसे दर्ज करने के बाद आपका Aadhaar UAN से लिंक हो जाएगा।
आमतौर पर आधार लिंक होने की जानकारी EPFO रिकॉर्ड में करीब 24 घंटे के अंदर अपडेट हो जाती है।
कैसे चेक करें Aadhaar लिंक हुआ या नहीं?
Aadhaar लिंकिंग का स्टेटस जानने के लिए EPFO सदस्य पोर्टल पर जाकर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद Profile Information सेक्शन में जाएं। अगर Aadhaar लिंक हो चुका होगा तो वहां आपका मास्क्ड Aadhaar नंबर और Verified का निशान दिखाई देगा।
UAN एक्टिवेशन की सुविधा भी UMANG ऐप पर शिफ्ट
EPFO ने डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने के लिए UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने जैसी सुविधाओं को भी UMANG ऐप से जोड़ दिया है। अब आधार आधारित Face Authentication (FAT) के जरिए कई सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
खबरें और भी
कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?
Aadhaar और UAN लिंक होने से कर्मचारियों को कई फायदे मिलते हैं—
* PF क्लेम प्रक्रिया आसान होती है
* ऑनलाइन PF ट्रांसफर में परेशानी कम होती है
* KYC अपडेट जल्दी होता है
* EPFO की डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है
इसलिए सभी EPFO खाताधारकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Aadhaar, UAN से जरूर लिंक रखें ताकि भविष्य में PF से जुड़े कामों में देरी न हो।