EPFO ने फिर दिया झटका! अब इस दिन से ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे सब्सक्राइबर्स, ये रही पूरी डिटेल
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी ऑनलाइन सेवाओं को अपग्रेडेशन के कारण 2 जुलाई 2026 तक निलंबित कर दिया है। इस अवधि में सदस्य पीएफ नि ...और पढ़ें

ईपीएफओ ऑनलाइन सेवाएं 2 जुलाई 2026 से बहाल होंगी।
HighLights
ईपीएफओ ऑनलाइन सेवाएं 2 जुलाई 2026 से बहाल होंगी।
सिस्टम अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन के लिए बंद।
पीएफ निकासी, पासबुक देखने जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी।
नई दिल्ली। EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने एक बार फिर से ऑनलाइन सेवाओं के बंद रहने की अवधि को और बढ़ा दिया है। यानी अगर आप PF का पैसा निकालने चाह रहे हैं या पासबुक देखना चाह रहे हैं तो आप नहीं देख सकतें।
दरअसल, संस्था अपने क्लेम प्रोसेसिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए बड़े पैमाने पर सिस्टम माइग्रेशन और डेटाबेस कंसोलिडेशन का काम कर रही है। इसीलिए ईपीएफओ पोर्टल को कुछ दिन के लिए बंद किया गया है। अब EPFO Portal कब से खुलेगा? आइए जानते हैं।
EPFO पोर्टल कब से खुलेगा?
ईपीएफओ पोर्टल कब से खुलेगा, इसे लेकर खुद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
EPFO ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- "एक बेहतर डिजिटल अनुभव जल्द ही आ रहा है! EPFO की सेवाएं 2 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे (00:00 बजे) फिर से शुरू हो जाएंगी।"
A Better Digital Experience is Coming! 🚀
— EPFO (@officialepfo) July 1, 2026
EPFO services will resume on 2nd July 2026 at 00:00 hrs.
Thank you for your patience, cooperation and understanding as we work to serve you better.#EPFO #EPFOWithYou pic.twitter.com/uHnvoVytvb
ईपीएफओ की ओर से यह तारीख एक नहीं दो बार बढ़ाई गई है। पहले खबर थी कि EPFO का क्लेम प्रोसेस 26 से 28 जून के बीच बंद रहेगा। ऐसा लग रहा था कि 29 जून को ईपीएफओ की सर्विसेज फिर से शुरू हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे बढ़ा दिया गया। सब्सक्राइबर्स को लग रहा था कि एक जुलाई से ईपीएफओ पोर्टल सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब EPFO पोर्टल दो जून से शुरू होगा।
न पासबुक देख सकते हैं, न ही क्लेम कर सकते हैं
माइग्रेशन अवधि के दौरान सदस्य नए ईपीएफ क्लेम नहीं कर पाएंगे या मौजूदा दावों को ट्रैक नहीं कर पाएंगे। सिस्टम अपग्रेड के दौरान नियोक्ता इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ईसीआर) दाखिल करने में असमर्थ होंगे। इस अवधि के दौरान नए शामिल हुए कर्मचारियों के लिए यूएएन लिंकिंग उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही, सेवाएं बहाल होने तक सदस्य अपनी ई-पासबुक तक पहुंच या डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
EPFO ने कहा कि यह अस्थायी रोक, सर्विस डिलीवरी, प्रोसेसिंग की क्षमता और यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्लान्ड डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का हिस्सा है। यह मेंटेनेंस का काम 26 जून को रात 12:00 बजे शुरू हुआ और अब 1 जुलाई तक चलेगा। यह हाल के वर्षों में संगठन द्वारा की गई सबसे लंबी प्लान्ड सर्विस रुकावटों में से एक है।