सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    EPFO FAQs: क्या आपकी कंपनी ने टाइम पर जमा किया PF? ये रहा मंथली बैलेंस चेक करने का सीधा तरीका

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 03:42 PM (IST)

    EPFO FAQs: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF अकाउंट की अपडेट ट्रैक करने के लिए कई डिजिटल तरीके दिए हैं, जिससे कर्मचारी अपना बैलेंस, ब्याज और कंप ...और पढ़ें

    ऐसे चेक करें PF का मंथली बैलेंस

    ऐसे चेक करें PF का मंथली बैलेंस

    HighLights

    1. EPFO पोर्टल, UMANG ऐप से PF बैलेंस चेक करें।

    2. SMS या मिस्ड कॉल से भी PF जानकारी प्राप्त करें।

    3. 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार।

    नई दिल्ली: अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने PF कटता है, तो अब आपके लिए अपने EPF अकाउंट की हर अपडेट ट्रैक करना बेहद आसान हो गया है। 2026 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऐसे कई डिजिटल तरीके दिए हैं, जिनसे कर्मचारी अपने खाते में जमा पैसा, ब्याज और कंपनी के योगदान को आसानी से चेक कर सकते हैं।

    दरअसल, EPF अकाउंट में हर महीने कर्मचारी और नियोक्ता (employer) दोनों का योगदान जमा होता है और साल के अंत में इस पर ब्याज जोड़ा जाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी गई है, जिसे साल खत्म होने के बाद अकाउंट में क्रेडिट किया जाता है।

    ऐसे समझें PF में कैसे बढ़ता है पैसा?

    EPF में हर महीने आपकी बेसिक सैलरी और DA का हिस्सा जमा होता है। इसमें कर्मचारी और कंपनी दोनों का योगदान शामिल होता है। इस पूरे बैलेंस पर ब्याज हर महीने कैलकुलेट होता है, लेकिन इसे साल में एक बार खाते में जोड़ा जाता है।

    ऐसे चेक करें EPF बैलेंस और ब्याज

    सैलरीड कर्मचारी अपने PF अकाउंट की जानकारी कई तरीकों से आसानी से देख सकते हैं:

    1. EPFO पोर्टल पर चेंक करें

    सबसे पहले EPFO के आधिकारिक पोर्टस (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/) पर जाएं, UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें और Passbook सेक्शन में जाकर पूरा विवरण देखें। यहां आपको हर महीने का योगदान और ब्याज की एंट्री दिखाई देगी।

    खबरें और भी

    2.UMANG ऐप के जरिए

    मोबाइल यूजर्स UMANG ऐप डाउनलोड करके 'EPFO services' में जाकर 'View Passbook' ऑप्शन से बैलेंस चेक कर सकते हैं।

    3. SMS और मिस्ड कॉल से

    इंटरनेट न होने पर भी PF बैलेंस चेक किया जा सकता है।
    * रजिस्टर्ड नंबर से SMS भेजें
    * या पोर्टल पर दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल दें
    तुरंत आपके मोबाइल पर बैलेंस की जानकारी आ जाएगी।

    देरी हो तो घबराने की जरूरत नहीं

    कई बार कर्मचारियों को लगता है कि PF ब्याज नहीं आया, लेकिन असल में यह केवल अपडेट में देरी होती है। EPFO के मुताबिक ब्याज की गणना पूरे साल के लिए होती है और बाद में एक साथ क्रेडिट किया जाता है, इसलिए देरी होने पर भी कोई नुकसान नहीं होता।

    क्यों जरूरी है हर महीने PF चेक करना?

    * गलत कटौती या देरी पकड़ने के लिए
    * कंपनी द्वारा समय पर जमा हो रहा है या नहीं
    * रिटायरमेंट सेविंग्स का सही अंदाजा लगाने के लिए