राशन कार्ड में गलत नाम, पता और बर्थ डेट बदलना हुआ आसान, घर बैठे ऐसे करें ये काम; स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस
राशन कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी गलतियां अब घर बैठे ऑनलाइन ठीक की जा सकती हैं।

राशन कार्ड पर ऐसे बदले नाम, पता (AI Photo)
HighLights
राशन कार्ड में ऑनलाइन सुधार की सुविधा उपलब्ध।
NFSA वेबसाइट पर राज्य-वार पोर्टल की जानकारी।
नाम, पता, जन्मतिथि घर बैठे आसानी से बदलें।
बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली: राशन कार्ड (Ration Card) सिर्फ सरकारी राशन लेने के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों और लाभार्थियों की पहचान से जुड़ा एक जरूरी दस्तावेज भी है। ऐसे में अगर राशन कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि जैसी जानकारी गलत दर्ज है, तो इसे ठीक करवाना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि कई राज्यों में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को हर छोटे बदलाव के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
घर बैठे देख सकते हैं राशन कार्ड की डिटेल
नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) की वेबसाइट पर अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राशन कार्ड पोर्टल की जानकारी उपलब्ध है। यानी लाभार्थी अपने राज्य का पोर्टल चुनकर राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं और डिटेल चेक कर सकते हैं।
कई राज्यों के पोर्टल पर राशन कार्ड की जानकारी देखने, परिवार के सदस्यों की डिटेल चेक करने और मौजूदा कार्ड में सुधार जैसी सुविधाएं दी गई हैं। उदाहरण के लिए पश्चिम बंगाल के आधिकारिक पोर्टल पर मौजूदा राशन कार्ड की डिटेल में सुधार, सदस्य जोड़ने या हटाने और मोबाइल नंबर/Aadhaar अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा मौजूद है।
नाम या पता गलत है तो क्या करें?
सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Ration Card/RCMS/Correction या संबंधित ऑनलाइन सेवा का विकल्प चुनना होता है। इसके बाद राशन कार्ड नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करके उपलब्ध सुधार सेवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Ration Card में गलत पता कैसे बदले?
1. बता दें कि गलत पता या नया पता अपडेट करने के लिए भी आपको करेक्शन फॉर्म भरना होगा।
2. करेक्शन फॉर्म में मांगी गई डिटेल और डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर सबमिट करें।
3. डॉक्यूमेंट में आपसे एड्रेस प्रूफ जैसे बिजली का बिल, पानी का बिल इत्यादि मांगा जा सकता है।
4. इसके साथ ही आइडेंटी प्रूफ के लिए आधार, पैन कार्ड मांगा जा सकता है।
कुछ राज्यों में आधार से जुड़ी जानकारी और OTP के जरिए सत्यापन भी किया जाता है। उदाहरण के तौर पर महाराष्ट्र के राशन कार्ड सिस्टम में कुछ ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP से प्रमाणीकरण की व्यवस्था है।
हर राज्य में प्रक्रिया एक जैसी नहीं
ध्यान रखना जरूरी है कि राशन कार्ड में सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाएं राज्य के हिसाब से अलग हो सकती हैं। कहीं नाम-पता बदलने की सुविधा सीधे ऑनलाइन मिलती है, तो कहीं कुछ मामलों में संबंधित कार्यालय में दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं। इसलिए किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट के बजाय अपने राज्य के खाद्य विभाग या NFSA से जुड़े आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।
