Retirement Plan: रिटायरमेंट के बाद कहां लगाएं ₹50 लाख? सिर्फ FD के भरोसे रहने के बजाय अपनाएं यह स्मार्ट फॉर्मूला!
Retirement Plan: ₹50 लाख के रिटायरमेंट फंड से स्थिर मासिक आय पाने के लिए सिर्फ FD पर निर्भर रहने के बजाय एक विविध निवेश रणनीति अपनाएं। SCSS, FD और म्य ...और पढ़ें

₹50 लाख से हर महीने कमाई कैसे करें?
HighLights
₹50 लाख रिटायरमेंट फंड के लिए विविध पोर्टफोलियो अपनाएं।
SCSS, FD और म्यूचुअल फंड का संयोजन सबसे बेहतर।
आपातकालीन खर्चों के लिए अलग से लिक्विड फंड रखें।
नई दिल्ली: ₹50 लाख का रिटायरमेंट फंड सुनने में बड़ा लगता है, लेकिन असली चुनौती इसे लंबे समय तक चलाना और हर महीने स्थिर आय बनाना है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरा पैसा एक ही जगह लगाने के बजाय अलग-अलग विकल्पों में बांटना ज्यादा समझदारी भरा कदम होता है।
कहां लगाएं रिटायरमेंट के बाद ₹50 लाख?
रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम के लिए तीन बड़े विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), और म्यूचुअल फंड ( Mutual Fund) का कॉम्बिनेशन सबसे बेहतर रणनीति मानी जा रही है। इस मॉडल में सुरक्षा, स्थिर आय और ग्रोथ तीनों का बैलेंस बनता है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
सबसे पहले सुरक्षित आय के लिए SCSS को मजबूत आधार माना जाता है। इसमें सरकार की गारंटी के साथ करीब 8% से ज्यादा ब्याज मिलता है। उदाहरण के तौर पर अगर ₹30 लाख SCSS में लगाए जाएं, तो हर महीने करीब ₹20,000 तक का इनकम मिल सकती है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
इसके बाद FD को सेकेंड लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। बैंक एफडी कम जोखिम वाला विकल्प है, जहां नियमित ब्याज के जरिए स्थिर कैश फ्लो मिलता है। हालांकि इसकी ब्याज दर SCSS से थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन यह निवेश को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
खबरें और भी
म्यूचुअल फंड ( Mutual Fund)
वहीं, लंबी अवधि में महंगाई से लड़ने के लिए म्यूचुअल फंड जरूरी भूमिका निभाते हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि कुल फंड का 20-25% हिस्सा इक्विटी या हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में लगाया जाए और वहां से Systematic Withdrawal Plan (SWP) के जरिए हर महीने पैसा निकाला जाए। इससे निवेश बढ़ने का मौका भी मिलता है और नियमित इनकम भी बनी रहती है।
दरअसल, सिर्फ सुरक्षित विकल्पों में पैसा लगाने से रिटर्न सीमित रह सकता है और समय के साथ महंगाई आपकी बचत को कमजोर कर सकती है। इसलिए FD और SCSS जहां स्थिरता देते हैं, वहीं म्यूचुअल फंड ग्रोथ का मौका देते हैं। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि 6-12 महीने के खर्च के बराबर रकम लिक्विड फंड या सेविंग अकाउंट में जरूर रखें, ताकि इमरजेंसी में मुख्य निवेश को छूना न पड़े।
देखा जाए तो ₹50 लाख के रिटायरमेंट फंड से अच्छी मासिक आय पाने के लिए “डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो” ही सबसे मजबूत तरीका है। सही बैलेंस के साथ न सिर्फ हर महीने कमाई हो सकती है, बल्कि आपका पैसा लंबे समय तक सुरक्षित और बढ़ता भी रहेगा।
(डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। जागरण बिजनेस किसी प्रकार का निवेश करने की सलाह नही देता। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)