सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New EPF Claim Rules: 3 दिन में खाते में आएगा PF का पैसा, क्लेम सेटलमेंट में 20 दिन से ज्यादा लगा तो मिलेगा 12% ब्याज

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:04 AM (IST)

    New EPF Claim Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नई EPF योजना 2026 के तहत पीएफ क्लेम सेटलमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब पात्र दावो ...और पढ़ें

    EPFO ने पीएफ क्लेम सेटलमेंट नियम बदले।

    EPFO ने पीएफ क्लेम सेटलमेंट नियम बदले।

    HighLights

    1. EPFO ने पीएफ क्लेम सेटलमेंट नियम बदले।

    2. पात्र दावों का निपटारा अब 3 दिन में होगा।

    3. 20 दिन से अधिक देरी पर 12% ब्याज लगेगा।

    नई दिल्ली। EPFO New Claim Settlement Rule: अगर आप पीएफ खाताधारक हैं और समय-समय पर पैसा निकालते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकी है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को तेज और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। यह बड़ा बदलाव नई ईपीएफ योजना 2026 (EPF Scheme 2026) के तहत किया गया है।

    नए नियमों के तहत पात्र सदस्यों के पीएफ निकासी क्लेम का निपटारा अब केवल 3 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, यदि क्लेम सेटलमेंट में बिना उचित कारण 20 दिनों से अधिक की देरी होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर 12% पेनल ब्याज लगाने का प्रावधान किया गया है।

    New PF Claim Rule:  3 दिन में होगा PF क्लेम का निपटारा

    अब तक पीएफ निकासी के लिए कई बार सदस्यों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था (EPF Scheme 2026) के बाद EPFO का उद्देश्य योग्य दावों का निपटारा महज तीन कार्य दिवस में करना है। इससे कर्मचारियों को जरूरत के समय अपने पीएफ का पैसा जल्दी मिल सकेगा और प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान होगी।

    20 दिन से ज्यादा देरी पर लगेगा 12% ब्याज

    EPFO ने क्लेम सेटलमेंट में जवाबदेही तय करने के लिए नया प्रावधान लागू किया है। यदि किसी पात्र क्लेम का निपटारा बिना किसी वैध कारण के 20 दिनों से अधिक समय तक लंबित रहता है, तो संबंधित अधिकारियों पर 12% की दर से पेनल इंटरेस्ट लगाया जा सकता है। इसका उद्देश्य अनावश्यक देरी को रोकना और समय पर क्लेम का भुगतान सुनिश्चित करना है।

    खबरें और भी

    किन लोगों को मिलेगा 3 दिन में पैसा?

    EPFO के अनुसार, तीन दिन में क्लेम सेटलमेंट का लाभ उन्हीं मामलों में मिलेगा, जहां सभी आवश्यक शर्तें पूरी हों। इसके लिए सदस्य का KYC पूरी तरह अपडेट होना चाहिए और क्लेम में किसी अतिरिक्त जांच की जरूरत नहीं होनी चाहिए। जिन मामलों में दस्तावेजों की जांच या अन्य सत्यापन आवश्यक होगा, उनमें क्लेम सेटलमेंट में अधिक समय लग सकता है।

    EPF Scheme 2026 से ऑटो-सेटलमेंट को मिलेगा बढ़ावा

    नई व्यवस्था के तहत EPFO डिजिटल प्रक्रिया को और मजबूत कर रहा है। संगठन का लक्ष्य मैन्युअल हस्तक्षेप कम करके अधिक से अधिक क्लेम का ऑटो-सेटलमेंट करना है। इससे न केवल क्लेम जल्दी निपटेंगे, बल्कि त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।

    ₹5 लाख तक बढ़ाई गई ऑटो-सेटलमेंट की सीमा

    EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम (EPFO Auto Settlement Process) को और प्रभावी बनाने के लिए इसकी सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इससे बड़ी संख्या में पात्र सदस्य बिना अतिरिक्त प्रक्रिया के तेजी से अपने पीएफ की राशि प्राप्त कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- EPFO ने वेबसाइट में किया बड़ा अपडेट, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े 2 काम; UMANG देगा ये सुविधाएं