सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS Calculation: रिटायरमेंट के बाद चाहिए ₹20,000 की मासिक पेंशन? कैलकुलेशन से समझें कितना करना होगा निवेश

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:27 PM (IST)

NPS Calculator: केंद्र सरकार की नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) रिटायरमेंट के बाद ₹20,000 मासिक पेंशन पाने का एक बेहतरीन विकल्प है।

₹20,000 महीने की पेंशन के लिए कितना फंड चाहिए?

₹20,000 महीने की पेंशन के लिए कितना फंड चाहिए? 

HighLights

  1. ₹20,000 मासिक पेंशन के लिए ₹1 करोड़ कॉर्पस आवश्यक।

  2. NPS में 60% एकमुश्त, 40% एन्युटी का नियम।

  3. 25 साल की उम्र से ₹2600 मासिक निवेश करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हर इंसान चाहता है कि रिटायरमेंट (Retirement) के बाद उसकी जिंदगी बिना किसी आर्थिक तंगी के सुकून से बीते। बुढ़ापे में एक रेगुलर इनकम का आना बहुत जरूरी है, ताकि रोजमर्रा के खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न कहना पड़े। अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹20,000 की पक्की पेंशन (Pension) चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

आइए विस्तृत कैलकुलेशन के जरिए समझते हैं कि ₹20,000 की मासिक पेंशन पाने के लिए आपको कितने बड़े कॉपर्स की जरूरत होगी और कितने साल में आपको हर महीने कितने निवेश करने पड़ेंगे।

NPS का 40:60 का नियम

NPS के तहत निवेश की गई रकम को आप 60 साल की उम्र तक निकालते नहीं हैं। जब आप 60 साल के हो जाते हैं, तो मैच्योरिटी की कुल रकम पर यह नियम लागू होता है।

1. 60% एकमुश्त निकासी: आप कुल फंड का अधिकतम 60% एकमुश्त (Lump sum) निकाल सकते हैं, जो पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है।
2. 40% एन्यूटी: आपको कुल फंड का कम से कम 40% हिस्सी किसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एन्युटी (पेंशन प्लान) खरीदने के लिए इस्तेमाल करना होता है। इसी 40% हिस्से से आपकी मासिक पेंशन तय होती है।

₹20,000 महीने की पेंशन के लिए कितना फंड चाहिए?

अगर आपको हर महीने ₹20,000 की पेंशन चाहिए, तो सालाना पेंशन ₹2,40,000 (20,000 X 12) हो जाती है। अगर हम एन्युटी पर मिलने वाले ब्याज (Annuity Rate) को 6% सालाना मान लें, तो ₹2.40 लाख की सालाना पेंशन पाने के लिए आपका एन्युटी फंड लगभग ₹40 लाख होना चाहिए।
चूंकि यह ₹40 लाख आपके कुल एनपीएस फंड का केवल 40% हिस्सा है, इसलिए आपका कुल कॉपर्स ₹1 करोड़ होना चाहिए।

  • एन्युटी (40%): ₹40 लाख (जिससे 20 हजार/महीने पेंशन मिलेगी)
  • एकमुश्त निकासी (60%): ₹60 लाख (कैश)

₹ 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कितना करें मंथली पेंशन?

मान लीजिए कि NPS में आपके निवेश पर औसतन 10% का सालाना रिटर्न मिलता है और आप 60 साल की उम्र तक निवेश करते हैं। तो अलग-अलग के हिसाब से आपको हर महीने इतना निवेश करना होगा:

1. अगर आपकी उम्र 25 साल है और आप 35 साल तक के लिए निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने लगभग ₹2600 का निवेश करना होगा। 35 सालों में आपका कुल निवेश करीब ₹10.9 लाख होगा, लेकिन कंपाउंडिंग की ताकत से आपके कुल फंड 1 करोड़ के पार हो जाएगा।

2. अगर आपकी उम्र 30 साल है और 30 साल के लिए निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने ₹4,400 का निवेश करने होगा।

3. अगर आपकी उम्र 35 साल है और आप 25 साल के लिए निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने ₹7500 निवेश करना होगा।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?