PM Surya Ghar Yojana: घर की छत पर है इतनी जगह? तो सरकार मुफ्त देगी बिजली, जानें 1kW से 5kW सोलर पैनल की पूरी डिटेल!
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त बिजली पाने के लिए सोलर पैनल लगाने से पहले छत पर आवश्यक जगह जानना महत्वपूर्ण है। यह योजना 1 करोड ...और पढ़ें
-1781839741996_m.webp)
HighLights
पीएम सूर्य घर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली।
1kW सोलर पैनल को 80-100 वर्ग फीट जगह चाहिए।
बिजली खपत और छत के अनुसार सही क्षमता चुनें।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत देशभर में तेजी से रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। इस योजना का मकसद 1 करोड़ घरों को सौर उर्जा से जोड़कर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है।
लेकिन सोलर पैनल लगाने से पहले सबसे बड़ा सवाल यह है कि आपकी छत पर कितनी जगह होनी चाहिए। क्योंकि सोलर सिस्टम की क्षमता (KW) सीधे तौर पर छत के एरिया पर निर्भर करता है।
कितने बड़े छत पर लगेगा कितना सोलर सिस्टम?
रूफटॉप सोलर लगाने के लिए आमतौर पर प्रति kW करीब 80 से 100 वर्ग फीट जगह की जरूरत होती है। इसी आधार पर अलग-अलग क्षमता के सिस्टम के लिए छत की जरूरत कुछ इस तरह समझी जा सकती है:
* 1kW सिस्टम: लगभग 80-100 वर्ग फीट
* 2kW सिस्टम: करीब 160-200 वर्ग फीट
* 3kW सिस्टम: लगभग 240-300 वर्ग फीट
* 4kW सिस्टम: करीब 320-400 वर्ग फीट
* 5kW सिस्टम: लगभग 400-500 वर्ग फीट
यानी अगर आपके घर की छत छोटी है तो आप कम क्षमता का सिस्टम ही लगा पाएंगे, जबकि बड़ी छत होने पर ज्यादा बिजली उत्पादन संभव होगा।
बिजली खपत के हिसाब से चुनें सही क्षमता
सरकार भी उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत के हिसाब से सोलर सिस्टम लगाने की सलाह देती है।
* 0–150 यूनिट मासिक खपत: 1–2 kW सिस्टम
* 150–300 यूनिट: 2–3 kW सिस्टम
* 300 यूनिट से ज्यादा: 3 kW या उससे अधिक
इससे न सिर्फ आपकी जरूरत पूरी होती है, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर कमाई भी की जा सकती है।
कितनी मिलती है सब्सिडी?
इस योजना के तहत सरकार सोलर पैनल लगाने पर आकर्षक सब्सिडी देती है:
* 1 kW: ₹30,000
* 2 kW: ₹60,000
* 3 kW या उससे ज्यादा: अधिकतम ₹78,000
यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो जाती है।
क्यों जरूरी है सही छत और इस्टॉलेशन
सोलर पैनल लगाने के लिए सिर्फ जगह ही नहीं, बल्कि छत की दिशा ( दक्षिण का ओर बेहतर), मजबूत स्ट्रक्चर और छाया सहित क्षेत्र भी जरूरी होता है। अगर छत पर पेड़, टंकी या अन्य बाधाएं हैं तो बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
PM Surya Ghar Yojana के तहत सोलर पैनल लगाना अब आसान और किफायती हो गया है, लेकिन सही क्षमता को चुनना और पर्याप्त छत होना बेहद जरूरी है। अगर आप योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो पहले अपनी बिजली खपत और छत के एरिया का सही आकलन जरूर करें तभी आपको अधिकतम फायदा मिलेगा।