Post Office vs Bank FD: सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश करना पड़ सकता है भारी! कौन-सा विकल्प है सबसे बेहतर?
यह लेख पोस्ट ऑफिस योजनाओं और बैंक एफडी के बीच तुलना करता है, यह बताता है कि कौन सा विकल्प बेहतर रिटर्न, सुरक्षा और टैक्स लाभ प्रदान करता है।
-1788334857122_m.webp)
Post Office vs Bank FD
HighLights
पोस्ट ऑफिस में 100% सॉवरेन गारंटी, बैंक एफडी में ₹5 लाख तक बीमा।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2% तक का बंपर ब्याज।
बैंक एफडी में तरलता, स्मॉल फाइनेंस बैंक में उच्च ब्याज दरें।
बिजनेस डेस्क,नई दिल्ली: अगर आप बिना जोखिम (Risk free) के अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां अच्छा रिटर्न मिले और मूलधन भी सुरक्षित रहे, तो आपके दिमाग में सबसे पहला ख्याल पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post office scheme) या बैंक फिक्सड डिपॉजिट (Bank FD) का ही आता है।
लेकिन सवाल यह है कि पैसे बढ़ाने के लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर है? किसमें ज्यादा ब्याज मिल रहा है और किसमें टैक्स बचाने का ज्यादा मौका है?
पोस्ट ऑफिस Vs बैंक FD
| फीचर्स (Features | पोस्ट ऑफिस स्कीम्स (Post Office) | बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FDs) |
| सरकारी सुरक्षा | 100% सॉवरेन गारंटी (केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षित) | ₹5 लाख तक का बीमा (DICGC द्वारा कवर) |
| ब्याज दर (Interest Rates) | 6.9% से 8.2% तक (स्कीम के आधार पर) | बड़े बैंकों में 6.5% से 7.25% (Small Finance Banks में 8.5% तक) |
| सीनियर सिटीजन्स | SCSS में सबसे ज्यादा 8.2% ब्याज | नियमित ब्याज दर पर 0.50% अतिरिक्त |
| टैक्स छूट (Section 80C) | 5 साल की TD, NSC और PPF पर ₹1.5 लाख की छूट | केवल 5 साल की 'टैक्स सेवर FD' पर छूट |
पोस्ट ऑफिस स्कीम की सबसे बड़ी ताकत
पोस्ट ऑफिस (भारतीय डाक) की बचत योजनाओं को भारत सरकार का सीधा संरक्षण प्राप्त होता है।
1. सॉवरेन गारंटी (Sovereign Guarantee): आपका पूरा पैसा शत-प्रतिशत सुरक्षित है। अगर बैंक डूबता है तो बीमे के तहत केवल 5 लाख रुपये मिलते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस में आपके एक-एक रुपये की गारंटी सरकार की होती है।
2. हाई-रिटर्न स्कीम्स:
- सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS): बुजुर्गों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प, जिस पर 8.2% का बंपर ब्याज मिलता है।
- नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): 5 साल के लिए 7.7% का तय ब्याज।
- मंथली इनकम स्कीम (MIS): हर महीने निश्चित आय के लिए 7.4% की दर से रिटर्न।
- 5 साल की टाइम डिपॉजिट (POTD): 7.5% का निश्चित ब्याज और धारा 80C के तहत टैक्स छूट।
बैंक एफडी (Bank FDs) की खासियत और कमियां
सरकारी और प्राइवेट बैंकों (जैसे SBI, HDFC, ICICI) की एफडी भी निवेशकों की पहली पसंद रही हैं।
फायदे
- अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप मोबाइल ऐप से 2 मिनट में अपनी FD तोड़कर पैसा निकाल सकते हैं (हालाँकि 0.5% से 1% तक की पेनल्टी लगती है)।
- यूनिटी, सूयौदय या फिनकेयर जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8.5% से 9.0% तक का ऊंचा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
कमियां (Cons):
- बैंक एफडी से होने वाली ब्याज आय पर बैंक सीधे TDS काटते हैं (यदि ब्याज साल में ₹40,000 / सीनियर सिटीजन्स के लिए ₹50,000 से अधिक हो)।
- बड़े बैंकों में ब्याज दरें पोस्ट ऑफिस की प्रमुख योजनाओं के मुकाबले थोड़ी कम हैं।
