सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? ₹5000 की मासिक बचत से ऐसे तैयार होगा ₹27 लाख का फंड

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:55 PM (IST)

Saving Scheme for Girl Child: यह लेख बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए पब्लिक प्रोविडेंट ...और पढ़ें

PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? ₹5000 की मासिक बचत से ऐसे तैयार होगा ₹27 लाख का फंड

PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कहां करें निवेश? ₹5000 की मासिक बचत से ऐसे तैयार होगा ₹27 लाख का फंड

HighLights

  1. SSY में 8.2% और PPF में 7.1% ब्याज दर मिलती है।

  2. सुकन्या समृद्धि योजना केवल बेटियों के लिए, PPF सभी नागरिकों हेतु।

  3. ₹5000 मासिक निवेश से SSY में ₹27 लाख का फंड।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज की महंगाई के दौर में हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चों, खासकर बेटियों का भविष्य आर्थिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हो। अगर आप भी अपने बेटी के भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के बारे में सोच रहें हैं, तो ये पूरी खबर आपके लिए है। आज जानते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के बारे में, जो आपकी बिटिया के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकता है।

PPF vs SSY:

वैसे तो निवेश के दोनों ही तरीके बढ़िया हैं। लेकिन जहां PPF में कोई भी निवेश कर सकता है, वहीं SSY अकाउंट सिर्फ बेटियों के नाम पर खोला जाता है। ब्याज दरों में भी दोनों में बड़ा अंतर है। फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर 8.2% का शानदार ब्याज मिल रहा है और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में आपको 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा।

Scheme Eligibility निवेश की अवधि मेच्योरिटी अवधि समय से पहले पैसे निकालने के नियम
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) केवल 10 वर्ष तक की आयु की बेटियों के लिए। कुल 15 साल तक निवेश करना होता है। खाता खुलवाने की तारीख से 21 साल बाद पूरा पैसा निकाला जा सकता है।
बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर उच्च शिक्षा के लिए कुल राशि का 50% तक निकाला जा सकता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) देश का कोई भी नागरिक (स्वयं या बेटी के नाम पर)। आवश्यकतानुसार 15 साल या उससे अधिक। लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है (जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है)।
15 साल पूरे होने से पहले पैसे निकालने के लिए कुछ विशेष नियम और शर्तें लागू होती हैं।

कैलकुलेशन के लिए समझें:

SSY के लिए कैलकुलेशन-

  • हर साल एवरेज निवेश: ₹60000 (यानी कि महीने के ₹5000)
  • बेटी की उम्र: मान लीजिए 5 साल
  • स्कीम पर मिलने वाला ब्याज: 8.2%
  • कब शुरू किया खाता: मान लीजिए आपने 2026 से खाता शुरू किया
  • 21 सालों में जमा किया गया कुल निवेश: ₹9 लाख
  • खाता कब होगा मैच्योर: साल 2047
  • 2047 में कुल जमा फंड: ₹27,71,0316

कैलकुलेशन में साफ नजर आता है कि अगर आप अपनी 5 साल की बेटी के लिए खाता खुलवाएंगे तो जब वो 26 साल की होगी, तब उसके नाम पर ₹27,71,031 खाते में जमा होंगे। आप चाहें तो 10 साल से नीचे, किसी भी उम्र की बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं।

PPF के लिए कैलकुलेशन-

  • हर साल का एवरेज निवेश: ₹60000 (यानी कि महीने के ₹5000)
  • निवेश के साल: 15 साल
  • स्कीम पर मिलने वाला ब्याज: 7.1%
  • 15 साल में कुल निवेश: ₹9 लाख
  • 15 साल में जमा हुई राशि: ₹16,27,284
  • कैलकुलेशन से साफ नजर आता है कि अगर आप जितना पीपीएफ में लगा रहे हैं, उतना ही अगर SSY में लगाएंगे तो आपको ज्यादा रिटर्रन मिलेगा।

आपके लिए कौन बेहतर?

अगर आप निवेश खासतौर से अपनी बेटी के लिए करना चाहते हैं, तो SSY में ही निवेश करें। यहां आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा और जब तक बेटी बड़ी होगी, तब तक उसके लिए अच्छा खासा फंड भी तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर आप सिर्फ निवेश करना चाहते हैं और मार्केट के रिस्क से दूर रहना चाहते हैं, तो पीपीएफ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें: UPI पर MDR चार्ज, क्या अब करना चाहिए डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल? जानिए NPCI का चौंकाने वाला जवाब