सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Best Credit Card: फैमिली के साथ जा रहे हैं विदेश? तो वॉलेट से अभी निकाल दें ये क्रेडिट कार्ड, वरना बाद में होगी दिक्कत

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 12:07 PM (IST)

    विदेश यात्रा पर RuPay कार्ड का उपयोग करने से बचें क्योंकि इसकी स्वीकार्यता भारत के बाहर सीमित है। अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के लिए Visa, Mastercard, और Fo ...और पढ़ें

    फैमिली के साथ जा रहे हैं विदेश तो वॉलेट से अभी निकाल दें ये क्रेडिट कार्ड, वरना बाद में होगी दिक्कत (AI Generated Image)

    फैमिली के साथ जा रहे हैं विदेश तो वॉलेट से अभी निकाल दें ये क्रेडिट कार्ड, वरना बाद में होगी दिक्कत (AI Generated Image)

    HighLights

    1. विदेश में RuPay कार्ड की स्वीकार्यता बहुत कम है।

    2. Visa और Mastercard अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भरोसेमंद विकल्प।

    3. फॉरेक्स कार्ड और कुछ नकदी साथ रखना उचित।

    नई दिल्ली। अगर आप भी आने वाले दिनों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पैकिंग लिस्ट के साथ-साथ अपने वॉलेट को भी री-चेक कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि आप इंटरनेशनल ट्रिप पर भारत का स्वदेशी RuPay कार्ड लेकर निकल जाएं और वहां जाकर आपको परेशानी का सामना करना पड़े। विदेशी दौरों के लिए आज भी Visa और Mastercard ही सबसे बेस्ट और भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं।

    आइए जानते हैं कि विदेश यात्रा पर जाते समय आपको कार्ड्स का मैनेजमेंट कैसे करना चाहिए और क्यों RuPay कार्ड को भारत में ही छोड़ देना समझदारी है।

    साथ में क्या ले जाएं और क्या है सही तरीका?

    भारत के बाहर जिस नेटवर्क के कार्ड चलते हैं वो वीजा और मास्टरकार्ड हैं, भारत के बाहर RuPay नेटवर्क का कार्ड वैलिड नहीं होता है। चाहे होटल की बुकिंग हो या किसी कैफे का बिल, वीजा और मास्टरकार्ड नेटवर्क कार्ड हर जगह आसानी से चल जाएगा।

    इन बातों का ध्यान जरूर रखें

    इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन ऑन करना न भूलें: घर से निकलने से पहले अपने मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग ऐप में जाकर दोनों कार्ड्स पर 'International Transactions' को जरूर एक्टिवेट कर लें।

    फॉरेक्स कार्ड (Forex Card) चुनें: अपने बैंक से एक Forex Travel Card भी बनवा लें। इसमें आप पहले से ही विदेशी करेंसी लोड कर सकते हैं, जिससे बार-बार के एक्सचेंज रेट के उतार-चढ़ाव से बचा जा सकता है।

    कैश का भी रखें ध्यान: विदेश में पूरी तरह कार्ड पर निर्भर न रहें। थोड़ा-बहुत कैश हमेशा अपने पास रखें ताकि छोटे-मोटे खर्चों में दिक्कत न आए।

    RuPay कार्ड भारत में छोड़ना क्यों बेहतर?

    RuPay मुख्य रूप से भारत का अपना घरेलू नेटवर्क है। देश के बाहर इसकी पहुंच अभी बहुत सीमित है। अधिकांश विदेशी दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट या एटीएम RuPay कार्ड को स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे में आपको वहां पेमेंट करने में भारी दिक्कत हो सकती है। हालांकि, कुछ चुनिंदा RuPay कार्ड्स ने Discover, Diners Club या JCB नेटवर्क के साथ पार्टनरशिप की है जिससे वे विदेशों में काम करते हैं, लेकिन फिर भी इसमें रिस्क की संभावना ज्यादा होती है।

    कितना कैश ले जा सकते हैं?

    अगर आप अपने साथ कैश ले जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि भारत से विदेशी करेंसी ले जाने और वापस लाने की एक तय सीमा (customs rules) होती है। इसलिए नियमों को अच्छी तरह जानकर ही कैश साथ रखें। ज्यादा कैश शायद कस्टम में जब्त हो सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IndianOil, BPCL या HPCL: ढेर सारा कैशबैक, लाउंज एक्सेस और फ्री मूवी टिकट, देखें कौन सा कार्ड दे रहा ये सबकुछ!