सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI FD Rates: एसबीआई का बड़ा झटका, एफडी पर घटा दीं ब्याज दरें; आपकी जमा पूंजी पर कितना पड़ेगा असर?

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:13 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2026 07:54 PM (IST)

FD Rates in India: भारतीय स्टेट बैंक ने 3 करोड़ रुपये और उससे अधिक की बल्क एफडी पर ब्याज दरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसबीआई ने बल्क एफडी पर ब्याज दरें घटाईं।

  2. 3 करोड़ से अधिक की एफडी प्रभावित होंगी।

  3. नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू होंगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने 3 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की बल्क एफडी (SBI FD Rates) पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने चुनिंदा अवधि की FD पर ब्याज 25 बेसिस पॉइंट तक घटाया है और नई दरें 15 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं। यानी बड़ी रकम को SBI की FD में लगाने वाले ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले थोड़ा कम ब्याज मिलेगा।

7 से 179 दिन की FD पर सबसे ज्यादा कटौती

एसबीआई ने 7 दिन से 179 दिन की अवधि वाली बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। वहीं, 180 से 210 दिन की अवधि वाली FD पर ब्याज 10 बेसिस पॉइंट कम किया गया है। हालांकि, 211 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली बल्क FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यही बदलाव वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध बल्क FD पर भी लागू है।

FD टेन्योर आम जनता के लिए ब्याज दरें (15/05/2026) संशोधित दरें 15/08/2026 से प्रभावी
7 से 14 दिन तक 4.5 4.25
15 से 45 दिन तक 5 4.75
46 से 179 दिन तक 5.1 4.85
180 से 210 दिन तक 5.6 5.5
211 दिन से 1 साल तक 5.6 5.6
1 से 2 साल तक 6.25 6.25
2 से 3 साल तक 6.15 6.15
3 से 5 साल तक 6 6
5 से 10 साल या उससे ऊपर 6 6

नई FD और रिन्यूअल दोनों पर असर

एसबीआई के मुताबिक, नई ब्याज दरें सिर्फ नई जमा पर ही नहीं, बल्कि मैच्योर हो रही FD के रिन्यूअल पर भी लागू होंगी। ऐसे में जिन ग्राहकों की बड़ी FD मैच्योर होने वाली है, उन्हें रिन्यू कराने से पहले नई ब्याज दर जरूर देख लेनी चाहिए। बल्क एफडी को समय से पहले तोड़ने पर भी ग्राहक को झटका लग सकता है। SBI ने सभी अवधि की बल्क डिपॉजिट पर 1% की प्रीमैच्योर विदड्रॉल पेनल्टी रखी है। यह नियम नई जमा और रिन्यूअल, दोनों पर लागू होगा।

FD टेन्योर सीनियर सिटीजन्स के लिए मौजूदा दरें (15/05/2026) वरिष्ठ नागरिकों के लिए संशोधित दरें (15/08/2026) से प्रभावी
7 से 14 दिन तक 5 4.75
15 से 45 दिन तक 5.5 5.25
46 से 179 दिन तक 5.6 5.35
180 से 210 दिन तक 6.1 6
211 दिन से 1 साल तक 6.1 6.1
1 से 2 साल तक 6.75 6.75
2 से 3 साल तक 6.65 6.65
3 से 5 साल तक 6.5 6.5
5 से 10 साल या उससे ऊपर 6.5 6.5

आम SBI FD ग्राहकों के लिए राहत

अगर आपकी FD 3 करोड़ रुपये से कम है तो फिलहाल राहत है। SBI ने 3 करोड़ रुपये से कम की सामान्य FD की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य ग्राहकों के लिए इन FD पर ब्याज दर 3.05% से 6.40% तक है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.55% से 7.05% तक है। यानी SBI की आम FD पर अभी दरें नहीं बदली हैं, लेकिन बड़ी रकम वाली बल्क FD पर बैंक ने ब्याज घटाकर साफ संकेत दे दिया है कि निवेशकों को FD चुनने से पहले अवधि और ब्याज दर दोनों पर ध्यान देना होगा।

टेन्योर सार्वजनिक क्षेत्र के लिए संशोधित करें (15/12/2025) वरिष्ठ नागरिकों के लिए संशोधित दरें (15/12/2025) से प्रभावी
7 से 14 दिन तक 3.05 3.55
46 से 179 दिन तक 4.9 5.4
180 से 210 दिन तक 5.65 6.15
211 दिन से 1 साल तक 5.9 6.4
1 से 2 साल तक 6.25 6.75
2 से 3 साल तक 6.4 6.9
3 से 5 साल तक 6.3 6.8
5 से 10 साल या उससे ऊपर 6.05 7.05*

यह भी पढ़ें- FD या म्यूचुअल फंड...रिटायरमेंट में बाकी हैं 5 साल तो क्या करें, कहां करें निवेश? हेल्थ से पेंशन तक का पूरा गणित