₹50 लाख की FD पर 5 साल में किस बैंक में मिलेगा ज्यादा पैसा? SBI, HDFC, ICICI समेत 7 बैंकों का पूरा हिसाब
FD Investment: ₹50 लाख की FD को 5 साल के लिए निवेश करने पर विभिन्न बैंकों में मिलने वाले रिटर्न की तुलना की गई है।
-1787033988223_m.webp)
किस बैंक में मिलेगा ज्यादा पैसा?
HighLights
ICICI बैंक 6.50% ब्याज दर के साथ सबसे आगे।
₹50 लाख की FD 5 साल में ₹69 लाख तक।
FD ब्याज पर लागू हो सकता है आयकर।
नई दिल्ली: अगर आपके पास ₹50 लाख की बड़ी रकम है और आप इसे बिना ज्यादा जोखिम के 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक FD एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन सवाल है कि किस बैंक (Bank) में ₹50 लाख जमा करने पर 5 साल बाद सबसे ज्यादा पैसा मिलेगा?
बड़े बैंकों में 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर करीब 6% से 6.50% के बीच है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को कई बैंकों में अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
₹50 लाख की FD पर किस बैंक में कितना पैसा मिलेगा?
5 साल की cumulative FD में ब्याज को दोबारा FD में जोड़कर उस पर भी ब्याज मिलता है। इसी कंपाउंडिंग का वजह से 5 साल बाद रकम साधारण ब्याज के मुकाबले ज्यादा बनती है।
| बैंक | सामान्य ग्राहक ब्याज | 5 साल बाद रकम | कुुल फंड |
| SBI | 6.05% | करीब ₹67.4 लाख | करीब ₹17.4 लाख |
| HDFC Bank | 6.15% | करीब ₹67.8 लाख | करीब ₹17.8 लाख |
| ICICI Bank | 6.50% | करीब ₹69.0 लाख | करीब ₹19.0 लाख |
| Axis Bank | 6.45% | करीब ₹68.8 लाख | करीब ₹18.8 लाख |
| Kotak Mahindra Bank | 6.25% | करीब ₹68.2 लाख | करीब ₹18.2 लाख |
| IDFC FIRST Bank | 6.00% | करीब ₹67.2 लाख | करीब ₹17.2 लाख |
| Bank of baroda | 6.30% | करीब ₹68.4 लाख | करीब ₹18.4 लाख |
सबसे ज्यादा फायदा किसमें?
सामान्य ग्राहक के लिए इस तुलना में ICICI Bank की 6.50% दर सबसे ज्यादा है। ₹50 लाख की FD करीब ₹69 लाख हो जाती है यानी लगभग ₹19 लाख का ब्याज। इसके बाद Axis Bank में करीब ₹68.8 लाख और Kotak Mahindra Bank में करीब ₹68.2 लाख बनने का अनुमान है।
कैलकुलेशन से समझिए
मान लीजिए ₹50,00,000 को 5 साल के लिए 6.50% सालाना ब्याज वाली cumulative FD में लगाया गया। अगर ब्याज तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर जोड़ा जाए, तो गणना का फॉर्मूला होगा:
Maturity Amount = P × (1 + R/4)^(4×T)
जहां:
* P = ₹50,00,000
* R = 6.50%
* T = 5 साल
* Compounding = साल में 4 बार
इस हिसाब से रकम करीब ₹69.02 लाख बनती है और ब्याज करीब ₹19.02 लाख होता है।
यानी ₹50 लाख की रकम 5 साल में करीब ₹19 लाख बढ़ सकती है, हालांकि वास्तविक maturity बैंक के लागू नियम, compounding और FD के प्रकार के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। बैंक के FD calculators भी maturity को ब्याज दर, अवधि और compounding के आधार पर कैलकुलेट करते हैं।
Tax का भी रखें ध्यान
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री (tax-free) नहीं होता। FD interest आपकी taxable income में जुड़ता है और आपकी लागू income-tax slab के हिसाब से टैक्स लग सकता है। इसलिए बैंक के कैलकुलेटर में दिखने वाला ₹19 लाख का ब्याज जरूरी नहीं कि पूरा पैसा आपके हाथ में आए।
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। सभी कैलकुलेशन बैंक के कैलकुलेटर द्वारा किए गए हैं। निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। )
यह भी पढ़ें: Sunshine Pictures IPO आज से खुला, ₹73 के पार पहुंचा GMP, क्या आपको लगाना चाहिए दांव?
