Sunshine Pictures IPO आज से खुला, ₹73 के पार पहुंचा GMP, क्या आपको लगाना चाहिए दांव?
सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का आईपीओ 18 अगस्त 2026 को खुला, जिसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹73 पर पहुंच गया है।

73 रुपये के पार GMP
HighLights
सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ 18 अगस्त 2026 को खुला।
ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹73, लिस्टिंग पर 20% मुनाफा।
प्राइस बैंड ₹342-₹360, न्यूनतम निवेश ₹14,760।
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में दांव लगाकर कमाई करने का मौका तलाश रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आ गया है। 'कमांडो', 'फोर्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी चर्चित फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़ी कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड (Sunshine Pictures Ltd.) का IPO आज (18 अगस्त 2026) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।
कंपनी इस मेनबोर्ड (Mainboard) आईपीओ के जरिए बाजार से 282.14 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। सबसे खास बात यह है कि ग्रे मार्केट (Grey Market) में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 73 रुपये के पार पहुंच गया है।
IPO की जरूरी तारीखें
1. सब्सक्रिप्शन खुला: 18 अगस्त 2026
2. सब्सक्रिप्शन बंद होगा: 20 अगस्त 2026
3. अलॉटमेंट (Allotment) की तारीख: 21 अगस्त 2026
4. लिस्टिंग (Listing) की संभावित तारीख: 25 अगस्त 2026 (BSE और NSE पर)
प्राइस बैंड औक लॉट साइज
कंपनी ने इस IPO के लिए 342 रुपये से 360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। और खुदरा निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसमें 41 शेयर शामिल हैं।
वहीं अपर प्राइस बैंड (₹360) के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 14,760 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (533 शेयर) के लिए दांव लगा सकते हैं, जिसके लिए 1,91,880 रुपये की जरूरत होगी।
ग्रे मार्केट में मचा रहा धमाल
आंकड़ों की मानें तो इस आईपीओ का GMP 73 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अगर हम 360 रुपये के अपर प्राइस बैंड और 73 रुपये के प्रीमियम को जोड़ें, तो इस शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 433 रुपये के करीब हो सकती है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों को यह आईपीओ अलॉट होगा, उन्हें लिस्टिंग के दिन ही करीब 20.27% का शानदार मुनाफा (Listing Gain) हो सकता है।
