सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹20000 की SIP vs ₹20000 की RD: 5 साल में पहले कौन बनाएगा लखपति? पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:05 AM (IST)

    यह लेख ₹20,000 मासिक निवेश के लिए SIP और RD की तुलना करता है, जिसमें 5 साल में मिलने वाले रिटर्न, जोखिम और फायदों का विश्लेषण किया गया है। निवेशकों को ...और पढ़ें

    ₹20000 की SIP vs ₹20000 की RD: 5 साल में पहले कौन बनाएगा लखपति? पूरा कैलकुलेशन

    ₹20000 की SIP vs ₹20000 की RD: 5 साल में पहले कौन बनाएगा लखपति? पूरा कैलकुलेशन

    HighLights

    1. SIP में उच्च रिटर्न की संभावना, पर बाजार जोखिम।

    2. RD में निश्चित और सुरक्षित रिटर्न, कोई बाजार जोखिम नहीं।

    3. निवेशक अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार सही विकल्प चुनें।

    नई दिल्ली। क्या आप भी हर महीने आने वाली सैलरी में से, थोड़ा सा हिस्सा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए है। शेयर मार्केट के जोखिम से हटकर, कुछ तरीके ऐसे भी हैं, जहां आप हर महीने थोड़ा सा निवेश करके, अपने लिए भविष्य में लाखों-करोड़ों का फंड जमा कर सकते हैं।

    लेकिन कई बार निवेशक ये समझने में गलती कर देते हैं कि उन्हें निवेश कहां कर चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि उसी रकम के साथ दूसरी स्कीम ज्यादा फायदा करवा दे। इसलिए कहीं भी निवेश करने से पहले ये समझना बेहद जरूरी है कि कहां आपको रिटर्न ज्यादा मिलेगा। आइए आज आपको समझाते हैं कि अगर आपको ₹20000 हर महीने निवेश करने हैं, तो आपके लिए SIP बढ़िया रहेगी, या फिर RD।

    क्या है SIP और RD?

    एसआईपी यानी कि Systematic Investment Plan म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक बेहद लोकप्रिय और अनुशासित तरीका है। इसके तहत आप हर महीने एक निश्चित रकम जैसे ₹100, ₹500 या उससे ज्यादा का निवेश करते हैं। ये पैसा सीधे आपके बैंक खाते से कटकर म्यूचुअल फंड में चला जाता है। यहां रिटर्न ज्यादा मिलने की उम्मीद होती है, लेकिन ये मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

    दूसरी ओर, आरडी (RD) का पूरा नाम रिकरिंग डिपॉज़िट (Recurring Deposit) है। ये बैंकों और पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली एक लोकप्रिय बचत योजना है, जिसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं और तय अवधि के बाद ब्याज सहित एक बड़ी रकम (Maturity Amount) आपके हाथ में आ जाती है। यहां सरकारी गारंटी के साथ तय और सुरक्षित रिटर्न मिलता है। मार्केट गिरने पर भी आपका पैसा सेफ रहता है।

    खबरें और भी

    SIP और RD में कौन फायदेमंद?

    SIP और RD, दोनों के ही अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। SIP में आप भले ही ₹500 से शुरुआत करें, लेकिन बाद में आप निवेश की राशि बढ़ा सकते हैं, जो आप आरडी में नहीं कर सकते हैं। वहीं SIP में लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल जाता है, लेकिन इसके साथ बाजार का जोखिम भी जुड़ा रहता है, साथ ही टैक्स भी देना पड़ता है। वहीं आरडी की बात करें तो, यहां इंटरेस्ट रेट बैंक और पोस्ट ऑफिस द्वारा फिक्स रहता है, साथ ही आप अधिकतम 10 साल के लिए ही आरडी कर सकते हैं।

    कैलकुलेशन से समझें

    1. एसआईपी के लिए 

    • हर महीने का निवेश- ₹20,000
    • 5 साल में कुल निवेश- ₹12,00,000
    • मिलने वाला एवरेज ब्याज- 12%
    • टोटल रिटर्न- Rs 16,22,072

    2. पोस्ट ऑफिस आरडी के लिए

    • हर महीने का निवेश- ₹20,000
    • 5 साल में कुल निवेश- ₹12,00,000
    • मिलने वाला ब्याज- 6.7%
    • टोटल रिटर्न- ₹14,27,315

    3. एसबीआई आरडी के लिए (वरिष्ठ नागरिकों के लिए)

    • हर महीने का निवेश- ₹20,000
    • 5 साल में कुल निवेश- ₹12,00,000
    • मिलने वाला ब्याज- 7.05%
    • टोटल रिटर्न- ₹14,40,553

    किसे कहां निवेश करना चाहिए?

    कैलकुलेशन से समझें, तो एसआईपी ज्यादा फायदा करवाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन क्योंकि इसके साथ मार्केट का रिस्क भी जुड़ा है, तो इस पर मिलने वाला ब्याज मार्केट के हिसाब से कम और ज्यादा भी हो सकता है। वहीं आरडी की बात करें, तो भले ही आरडी में कम फंड तैयार हुआ, लेकिन वो मार्केट के जोखिम से दूर है और यहां ब्याज की दर भी फिक्स है।

    इसलिए हर निवेशक को अपनी जरूरत के हिसाब से निवेश करना चाहिए। अगर कोई रिस्क उठा सकता है, तो उनके लिए एसआईपी बढ़िया ऑप्शन होगा, लेकिन अगर कोई निवेशक मार्केट के जोखिम से पूरी तरह दूर रहकर निवेश करना चाहता है, तो उनके लिए आरडी एक बेहतरीन तरीका है।

    Disclaimer: यहां दी गई निवेश की जानकारी, किसी तरह की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से मदद जरूर लें।

    ये भी पढ़ें: ITR Filling 2026: पहली बार ITR भर रहे हैं? तो CA नहीं, सिर्फ इन डॉक्यूमेंट्स से घर बैठे कर सकते हैं फाइल; पूरा प्रोसेस