सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Best Mutual Fund: 21 की हो गई उम्र तो इन फंड्स में अभी शुरू करें ₹500 की SIP, इतने साल में बनेगा लाखों का फंड, पूरा कैलकुलेशन समझें

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 06:58 PM (IST)

    21 साल की उम्र से हर महीने ₹500 की SIP शुरू करके GenZ लंबी अवधि में लाखों का फंड बना सकती है। यह लेख शुरुआती निवेश के फायदे और 5 अच्छे म्यूचुअल फंड वि ...और पढ़ें

    21 की हो गई उम्र तो इन फंड्स में अभी शुरू करें ₹500 की SIP, इतने साल में बनेगा लाखों का फंड (AI Generated Image)

    21 की हो गई उम्र तो इन फंड्स में अभी शुरू करें ₹500 की SIP, इतने साल में बनेगा लाखों का फंड (AI Generated Image)

    HighLights

    1. 21 साल की उम्र से ₹500 SIP शुरू करें।

    2. 30 साल में ₹15 लाख से अधिक का फंड।

    3. GenZ के लिए 5 बेस्ट म्यूचुअल फंड विकल्प।

    नई दिल्ली। निवेश की दुनिया का एक सीधा नियम है आप जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, मुनाफा उतना ही बड़ा होगा। अगर आपकी उम्र 21 साल हो चुकी है, तो आपके पास सबसे बड़ा हथियार 'समय' है। यदि आप आज से ही हर महीने सिर्फ ₹500 की एक छोटी सी SIP शुरू करते हैं, तो लॉन्ग टर्म में आपको इसका इतना तगड़ा रिटर्न मिलेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

    देश दुनिया में चल रहे ताजा हालातों को देखें तो कल के लिए तैयार होने वाली पीढ़ी या फिर यूं कहें कि GenZ को जरूरत है कि वो आज नहीं कल के बारे में सोचते हुए ही कोई फैसला लें, और अपने फाइनेंस को संभालना सीखें। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर GenZ 21 साल की उम्र से निवेश की शुरुआत करेंगे तो कैसे उनके पास लाखों का फंड तैयार होगा, साथ ही आपको 5 ऐसे म्यूचुअल फंड के नाम बताएंगे जो निवेश शुरू करने के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

    कब से करें निवेश की शुरुआत?

    निवेश करने के लिए कोई फिक्स टाइम नहीं होता है, आप जब चाहें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन देखा जाए तो आजकल के युवाओं के लिए 21 साल एक इंडियल उम्र मानी जाती है क्योंकि इस उम्र में ₹500 जोड़ना कोई बड़ी बात नहीं रह जाती है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो घर से मिलने वाली पॉकेट मनी से कुछ हिस्सा निवेश कर सकते हैं, वहीं अगर कमाने लगे हैं तो मंथली इनकम में से थोड़ा बहुत आप निवेश में लगा सकते हैं।

    GenZ के लिए कौन से फंड है बेस्ट?

    जेनज़ी के बेस्ट फंड के बारे में फंड एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता बताते हैं कि आने वाला समय जेनज़ी के लिए काफी टफ हो सकता है, इसलिए उन्हें हमेशा सोच-समझकर ही निवेश करना चाहिए। उन्हें हमेशा एक स्ट्रक्चर के रूप में खर्च करना चाहिए, साथ ही जितना हो सके उतना निवेश करना चाहिए, ताकि आगे जाकर उन्हें अच्छा खासा फंड मिल सके।

    खबरें और भी

    टॉप 5 म्यूचुअल फंड की बात करें तो अनिरुद्ध गुप्ता ने जो नाम सुझाए हैं, वो हैं:

    • HDFC Top 100 Fund
    • Nippon India growth
    • SBI Large and Midcap
    • Kotak arbitrage fund
    • Kotak Equity Savings Fund

    कैलकुलेशन से समझें

    मान लीजिए आपने किसी "ABC" फंड में ₹500 के निवेश से SIP की शुरुआत की। रिटर्न की बात करें तो एसआईपी पर आमतौर पर 12% रिटर्न मिल जाता है, ऐसे में अगर आप 21 साल की उम्र में ₹500 की एसआईपी शुरू करते है तो जब आप 51 साल के होंगे, यानी कि 30 साल आपको रिटर्न के तौर पर ₹15,40,487 मिलेंगे।

    कुल निवेश ₹1,80,000
    रिटर्न ₹13,60,487
    टोटल वैल्यू ₹15,40,487

    कैलकुलेशन में साफ समझ आता है कि ₹2 लाख से भी कम का निवेश 30 सालों में ₹15 लाख से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है। इसलिए कहा जाता है कि जितने लंबे समय के लिए एसआईपी करेंगे, उतना मोटा आपको रिटर्न मिलेगा।

    बाद में बढ़ सकती है SIP की लिमिट?

    एसआईपी की सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसकी लिमिट बाद में बढ़ा भी सकते हैं। अगर आप आज ₹500 से म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत करते हैं तो सैलरी बड़ने पर या पॉकेट मनी बढ़ने पर एसआईपी भी बढ़ा सकते हैं। इससे लंबे समय बाद आपके पास अच्छा-खासा फंड जमा हो जाएगा।

    SIP करने के लिए क्या चाहिए?

    अगर आप एसआईपी की शुरुआत करना चाहते हैं तो किसी भी SEBI-रजिस्टर्ड ब्रोकिंग ऐप/प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। चुने हुए प्लेटफॉर्म पर आपको डिमेट अकाउंट बनाना पड़ेगा जो पूरा तरह से पेपरलेस और डीजिटल होगा। और फिर वहां से आप अपने लिए अच्छा सा म्यूचुअल फंड चुन कर, उसमें मंथली एसआईपी की लिमिट तय करें। इसके लिए आपके पास पैन कार्ड, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।) 

    ये भी पढ़ें: FD Rates: इस सरकारी बैंक ने निकाली खास स्कीम, 555 दिन की एफडी पर मिल रहा 7.40% तक का ब्याज, अभी चेक करें