सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSY Calculation: रोजाना ₹50 निवेश कर बनेगा ₹8 लाख का फंड, Post Office की इस स्कीम से करें बेटी का फ्यूचर सेक्योर

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:20 PM (IST)

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटी के भविष्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। रोजाना ₹50 निवेश कर 21 साल में ₹8 लाख से अधिक का फंड तैयार किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    SSY से कैसे बनेगा लाखों का फंड?

    SSY से कैसे बनेगा लाखों का फंड?

    HighLights

    1. रोजाना ₹50 निवेश कर बेटी के लिए बड़ा फंड।

    2. सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% ब्याज दर का लाभ।

    3. बेटी की पढ़ाई, शादी के लिए ₹8 लाख से अधिक।

    नई दिल्ली: अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए बिना किसी जोखिम के बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस (Post office scheme) की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya samriddhi yojana) एक बेहतरीन विकल्प है। इस सरकारी योजना में छोटी-छोटी बचत करके भी बड़ा कॉपर्स (coprus) तैयार किया जा सकता है।

    हालिया ब्याज दरों (interest rate) के हिसाब से अगर आप रोजाना सिर्फ ₹50 यानी महीने के ₹1500 की बचत करते हैं, तो बेटी के 21 साल की होने पर आपके हाथ में ₹8 लाख से अधिक की रकम होगी।

    आइए समझतें हैं पूरा कैलकुलेशन


    1. रोजाना बचत: ₹50
    2. महीने का निवेश (Monthly Deposit): ₹1,500
    3. वार्षिक निवेश (Yearly Deposit): ₹18,000
    4. निवेश की अवधि (Deposit Period): 15 साल
    5. कुल जमा राशि (Total Invested Amount): ₹2,70,000
    6. वर्तमान ब्याज दर (Current Interest Rate): 8.2% सालाना
    7. मैच्योरिटी अवधि (Maturity Period): 21 साल
    8. अनुमानित ब्याज (Estimated Interest): ₹5,50,000+
    9. कुल मैच्योरिटी फंड (Total Maturity Amount): ₹8,20,000+ (लगभग ₹8.2 लाख)


    सुकन्या समृद्धि योजना की खास बातें

    * सिर्फ 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम खाता खोला जा सकता है।
    * एक वित्त वर्ष में कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं।
    * खाते में 15 साल तक निवेश करना होता है।
    * योजना की मैच्योरिटी 21 साल में होती है।
    * बेटी के 18 साल की उम्र के बाद उच्च शिक्षा के लिए खाते से 50% तक निकासी की जा सकती है।
    * निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है (EEE बेनिफिट)।

    किन लोगों के लिए है सबसे फायदेमंद?

    अगर आप हर महीने बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते, तो यह योजना छोटी बचत के जरिए बेटी की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए अच्छा फंड तैयार करने में मदद कर सकती है। नियमित निवेश और कंपाउंडिंग की वजह से लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 31 जुलाई, 31 अगस्त या फिर 31 अक्टूबर, क्या है ITR भरने की आखिरी डेट? कहीं आपको गलत तारीख तो नहीं पता!