Aadhaar Card में Email Id अपडेट करना हुआ आसान! अब लंबी कतारों में खड़े होने का झंझट खत्म, घर बैठे करें ये काम
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड पर अपनी ईमेल आईडी को घर बैठे आसानी से अपडेट करें। यह ओटीपी और महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

How to update E-mail ID on your Aadhaar Card? (AI Generated Image)
HighLights
आधार पर ईमेल आईडी अपडेट करना अब आसान।
घर बैठे आधार ऐप से करें ईमेल अपडेट।
ओटीपी और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए यह जरूरी।
नई दिल्ली। आधार कार्ड आज के जमाने में एक ऐसी चीज बन चुका है, जिसकी जरूरत आपको कहीं भी और कभी भी पड़ सकती है। आप कोई सरकारी काम करवाएं या फिर कहीं बाहर जाएं, पहचान के नाम पर आपसे आधार जरूर मांगा जाएंगा। वहीं कुछ जगह आधार पर भेजे गए ओटीपी की जरूरत भी पड़ सकती है।
ऐसे में अगर आपकी मेल आईडी या फोन नंबर (Phone Number) आधार पर अपडेटेड (Aadhaar Card Update) न हो तो दिक्कत आ सकती है। लेकिन आपके परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही आसानी से आधार कार्ड से लिंक मेल आईडी पर अपडेट कर सकते हैं। आइए ये पूरा प्रोसेस क्या है, विस्तार से बताते हैं।
मेल आईडी अपडेट करना क्यों है जरूरी?
आधार कार्ड पर हमेशा सारी जानकारी सही और अपडेटेड रहनी चाहिए। चाहे घर का पता हो, या फिर मेल आईडी, क्योंकि रिकॉर्ड में दर्ज होता है। ऐसे में अगर आप मेल आईडी अपडेट नहीं करते हैं तो आपके आधार पर ओटीपी नहीं आएंगे, जरूरी मेल नहीं आएगी, साथ ही कई जगहों पर मेल आईडी अपडेट न होने की वजह से एप्लीकेशन रिजेक्ट भी हो सकती है।
आधार केंद्र पर जाने से राहत
पहले आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी को अपडेट करने के लिए आधार केंद्र (Aadhaar Centre) पर लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता था। लेकिन अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। UIDAI ने लोगों की इस समस्या का हल निकाल दिया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स से आधार कार्ड पर मेल आई अपडेट कर सकते हैं:
- सबसे पहले फोन में आधार एप डाउनलोड करें और अपनी प्रोफाइल बनाएं
- इसके बाद एप में 'आधार डिटेल्स अपडेट' करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर मांगी गई जरूरी जानकारी डालें ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए जरूरी ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करें
- नई मेल आईडी डालते टाइम ध्यान से पढ़ें और स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- जब सारे स्टेप्स पूरे हो जाएंगे तो फोन पर ही अपडेट रिक्वेस्ट करने का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक कर दें, और ऐसे आपकी अपडेट रिक्वेस्ट सब्मिट हो जाएगी
ध्यान रखें कि आधार से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए सरकार के द्वारा लाई गई आधार एप या फिर सरकारी आधार केंद्र की ही हेल्प लें। किसी भी फर्जी या अनजान वेबसाइट या अन्य व्यक्ति के साथ आधार से जुड़ी जानकारी शेयर न करें।
