सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF खाता धारकों के लिए बड़ी खबर: अब घर बैठे ऑनलाइन सुधारें नाम और जन्मतिथि, जानिए आसान तरीका

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 05:58 PM (IST)

PF Account Update: पीएफ खाताधारक अब घर बैठे ऑनलाइन अपने पीएफ खाते में नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारी आसानी से ...और पढ़ें

PF खाता धारकों के लिए बड़ी खबर! अब घर बैठे ऑनलाइन सुधारें नाम और जन्मतिथि, जानें आसान तरीका

PF खाता धारकों के लिए बड़ी खबर! अब घर बैठे ऑनलाइन सुधारें नाम और जन्मतिथि, जानें आसान तरीका

HighLights

  1. पीएफ खाते में नाम और जन्मतिथि ऑनलाइन अपडेट करें।

  2. ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर 5 आसान स्टेप्स फॉलो करें।

  3. व्हाट्सऐप से पीएफ बैलेंस और लेनदेन की जानकारी पाएं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी हर महीने पीएफ अकाउंट (PF Account) में पैसा जमा करते हैं, तो आपके लिए बहुत काम की खबर सामने आई है। अब आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब आप पीएफ खाते में नाम और जन्मतिथि (Update PF Account) जैसी चीजें आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। आइए आपको पूरा प्रोसेस विस्तार से बताते हैं।

कैसे होगा पीएफ खाता अपडेट?

अगर आपके भी ईपीएफओ (EPF) खाते में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम या नौकरी से जुड़ी किसी जानकारी में गलती है, तो इन 5 स्टेप्स को फॉलो करके आप इसे ऑनलाइन सुधार सकते हैं:

  • पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले आधिकारिक EPFO Member Portal पर जाएं। इसके बाद अपने यूएएन (UAN), पासवर्ड और कैप्चा की मदद से लॉगिन करें।
  • जॉइंट डिक्लेरेशन ऑप्शन चुनें: लॉगिन करने के बाद मेन्यू में जाएं और 'Joint Declaration facility' के विकल्प पर क्लिक करके प्रक्रिया शुरू करें।
  • गलत डिटेल्स सिलेक्ट करें: अब स्क्रीन पर दिख रहे पर्सनल या एंप्लॉयमेंट से जुड़े विवरणों (जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, जॉइनिंग डेट आदि) में से उस जानकारी को चुनें जिसे आप ठीक करना चाहते हैं।
  • सही जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें: नई और एकदम सही जानकारी दर्ज करें और स्पेलिंग अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद अपनी पहचान की पुष्टि के लिए मांगे गए जरूरी सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अपलोड करें।
  • सबमिट करें: सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। आपकी एप्लीकेशन आगे की प्रक्रिया और एंप्लॉयर/ईपीएफओ वेरिफिकेशन के लिए चली जाएगी।

व्हाट्सऐप पर चेक करें पीएफ बैलेंस

मालूम हो कि ईपीएफओ ने अपनी डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाते हुए अब व्हाट्सऐप सेवा भी शुरू कर दी है। इसके जरिए अब अकाउंट होल्डर आसानी से घर बैठे अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, अपनी पीएफ पासबुक देख सकते हैं और तो और हाल के 5 लेन-देन का ब्योरा देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इस बैंक की स्पेशल FD पर मिल रहा है 8.60% तक का तगड़ा रिटर्न, 10 लाख के निवेश पर कितनी होगी कमाई?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।