सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPI से ताबड़तोड़ पेमेंट करने वाले सावधान! जानिए क्या हर छोटी-बड़ी डिजिटल ट्रांजैक्शन से बिगड़ता है आपका क्रेडिट स्कोर?

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:05 PM (IST)

    Does UPI Affects Credit Score: UPI का सीधा इस्तेमाल Credit Score पर असर नहीं डालता क्योंकि यह बैंक खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर करता है। हालांकि, क्रेडि ...और पढ़ें

    क्या UPI पेमेंट से Credit score पर पड़ेगा असर?

    क्या UPI पेमेंट से Credit score पर पड़ेगा असर?

    HighLights

    1. यूपीआई का सीधा उपयोग क्रेडिट स्कोर पर असर नहीं डालता।

    2. क्रेडिट कार्ड से लिंक यूपीआई भुगतान क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करते हैं।

    3. खराब वित्तीय आदतें और अनुशासन लोन मिलने को प्रभावित कर सकते हैं।

    नई दिल्ली: डिजिटल इंडिया में Unified Payments Interface (UPI) आज के समय में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाय की पेमेंट से लेकर बड़ी खरीद तक सब कुछ इससे ही हो रहा है। कई लोग UPI का ताबड़तोड़ यूज करते हैं ऐसे में उनके जहन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या UPI का ज्यादा इस्तेमाल करने से Cibil या Credit Score प्रभावित होता है।

    क्या है सच?

    सच ये है कि UPI खुद कोई उधार (credit) नहीं है, बल्कि यह सिर्फ आपके बैंक खाते से सीधे पैसे ट्रांसफर करने का तरीका है। इसलिए जब आप UPI से पेमेंट करते हैं, तो वह आपकी credit report में दर्ज ही नहीं होता और इस वजह से आपके credit score पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ता।

    हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि UPI पूरी तरह व्यर्थ ( irrelevant) है। बैंक और वित्तीय संस्थान जब आपको लोन देने का फैसला करते हैं, तो वे सिर्फ आपका क्रेडिट स्कोर ही नहीं बल्कि आपका कुल वित्तीय व्यवहार (overall financial behaviour) भी देखते हैं। अगर आपके बैंक खाते में बार-बार कम बैलेंस रहता है, खर्च बहुत ज्यादा और अनियमित है, या सेविंग्स नहीं दिखती तो इससे आपकी प्रोफाइल कमजोर लग सकती है। ऐसे में, भले ही UPI ट्रांजैक्शन्स सीधे स्कोर को न छुएं, लेकिन आपकी खर्च करने की आदतें अप्रत्यक्ष रूप से लोन की मंजूरी को प्रभावित कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद कहां लगाएं ₹50 लाख? सिर्फ FD के भरोसे रहने के बजाय अपनाएं यह स्मार्ट फॉर्मूला!

    क्या है जरूरी बातें

    अब एक और अहम बात यह है कि अगर आपने UPI को क्रेडिट कार्ड (credit Card) से लिंक कर रखा है, तो मामला बदल जाता है। इस स्थिति में जो भी पेमेंट आप UPI से करेंगे, वह आपके क्रेडिट कार्ड बिल में जुड़ जाएगा। अगर आप हर महीने समय पर पूरा बिल चुका देते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर मजबूत होता है। लेकिन अगर पेमेंट लेट हो जाए या आप ज्यादा लिमिट यूज कर लें, तो यही UPI ट्रांजैक्शन आपके स्कोर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। यानी असल खेल UPI का नहीं, बल्कि credit discipline का है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, अब फिनटेक कंपनियां और कुछ बैंक UPI transactions के जरिए आपके वित्तीय व्यवहार का विश्लेषण भी करने लगे हैं, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है। इससे भविष्य में यह डेटा लोन देने के फैसले में मदद कर सकता है।