सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MBBS करने के बाद कितनी मिलती है सैलरी? फ्रेशर्स से लेकर सीनियर डॉक्टर तक की पूरी कमाई का हिसाब-किताब

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:31 AM (IST)

    MBBS के बाद डॉक्टर्स की सैलरी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में नौकरी और अनुभव पर निर्भर करती है। यह लेख इंटर्नशिप से लेकर सीनियर रेजिडेंट तक की शुरुआती ...और पढ़ें

    Neet के बाद कितनी मिलती है सैलरी (AI-Generated image)

    Neet के बाद कितनी मिलती है सैलरी (AI-Generated image)

    HighLights

    1. MBBS इंटर्नशिप स्टाइपेंड सरकारी/निजी संस्थानों में ₹7,000-₹30,000 तक।

    2. जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की शुरुआती सैलरी ₹55,000 से ₹90,000 तक।

    3. सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ₹80,000 से ₹1,20,000 तक कमाते हैं।

    नई दिल्ली: डॉक्टर (Doctor) बनने का सपना देखने वाले छात्रों (NEET students) के मन में सबसे बड़ सवाल होता है कि MBBS पूरा करने के बाद आखिर शुरुआती सैलरी कितनी मिलती है? इसका जवाब एक जैसा नहीं है, क्योंकि डॉक्टर की कमाई (Doctor salary) इस बार पर निर्भर करती है कि वह सरकारी अस्पताल (Governement Hsopital) में नौकरी करता है या प्राइवेट हॉस्पीटल (Private hospital) में या फिर आगे PG और स्पेशलाइजेशन करता है।

    हालांकि, शुरुआती दौर में MBBS डॉक्टरों की सैलरी कई लोगों की उम्मीद से कम हो सकती है, लेकिन अनुभव और विशेषज्ञता बढ़ने के साथ उनकी कमाई में बड़ा इजाफा होता है।

    कहां कितनी मिलती है सैलरी?

    भारत में MBBS इंटर्नशिप सैलरी (MBBS Internship salary) (स्टाइपेंड)

    1. सरकारी मेडिकल कॉलेज (Governmet medical college): ₹18000-₹30,000
    2. केंद्रीय संस्थान (AIIMS, JIMPERM आदि) : ₹23,000-₹30,000
    3. प्राइवेट/ डीम्ड यूनिवर्सिटी: ₹7,000-₹15,000
    4. दिल्ली के सरकारी कॉलेज : ₹25,000 – ₹28,000
    5. कर्नाटक के सरकारी कॉलेज: लगभग ₹20,000
    6. महाराष्ट्र के सरकारी कॉलेज: ₹11,000 – ₹15,000
    7. तमिलनाडु के सरकारी कॉलेज: ₹25,000 – ₹30,000
    बता दें कि इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले इस भत्ते को भी मेडिकल की भाषा में अक्सर सैलरी के बजाय 'स्टाइपेंड' (Stipend) कहा जाता है।

    जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की सैलरी:

    (Junior Resident Doctors Salary)
    1. प्रथम वर्ष (1st year) के रेजिडेंट: ₹55,000 – ₹65,000
    2. द्वितीय वर्ष (2nd year)के रेजिडेंट: ₹60,000 – ₹70,000
    3. तृतीय वर्ष (3rd year) के रेजिडेंट: ₹65,000 – ₹80,000
    4. केंद्रीय संस्थानों (AIIMS, PGIMER, JIPMER, NIMHANS) में सैलरी: ₹75,000 – ₹90,000 (यह लोकेशन और मिलने वाले अन्य भत्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है)।

    सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की सैलरी (Post PG Level)

    MD/MS या DNB की पढ़ाई पूरी करने के बाद, डॉक्टर्स सीनियर रेजिडेंट की भूमिका में आ जाते हैं, जहां उन पर क्लिनिकल जिम्मेदारियां अधिक होती हैं और उन्हें बेहतर सैलरी मिलती है।
    1. केंद्रीय सरकारी अस्पताल (AIIMS, PGIMER, आदि) : ₹95,000 – ₹1,20,000
    2. राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज: ₹80,000 – ₹1,00,000
    3. प्राइवेट अस्पताल: ₹60,000 – ₹1,00,000

    खबरें और भी

    Disclaimer: ऊपर दिए गए आंकड़े अनुमान और सामान्य रुझानों पर आधारित हैं। वास्तविक सैलरी कॉलेज, राज्य की नीतियों और समय-समय पर होने वाले बदलावों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।