सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली पर खरीद रहे गोल्ड ज्वैलरी, सरकारी ऐप से रियल टाइम में चेक करें सोने की शुद्धता

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 02:47 PM (IST)

    दिवाली के मौके पर लोग कुछ न कुछ नई ज्वैलरी खरीदते हैं। ऐसे में ज्वैवरी शॉप में सबसे ज्यादा भीड़ होती है क्योंकि सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। आप ...और पढ़ें

    गोल्ड ज्वैलरी पर BIS हॉलमार्क को ऑन टाइम वेरिफाई किया जा सकता है।
    गोल्ड ज्वैलरी पर BIS हॉलमार्क को ऑन टाइम वेरिफाई किया जा सकता है।

    HighLights

    1. धनतेरस के अवसर पर लोग सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं।
    2. ऐप से रियल टाइम पा सकते हैं जानकारी।
    3. यह ऐप देश में सभी प्रकार के सोने के आभूषणों पर नजर रखने में मदद करता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के मोके पर गोल्ड या सिल्वर खरीदना काफी शुभ माना जाता है।  बीते दिन देश भर में धनतेरस (Dhanteras 2023) मानाया गया। इस दिन लोग कुछ न कुछ नया जरूर खरीदते हैं। इस दिन सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलरी के दुकानों पर रहती है क्योंकि धनतेरस के अवसर पर लोग सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं।

    सोना तभी खरा माना जाता है जब वो शुद्ध होता है। डिजिटल जमाने में अब आपको किसी सुनार से सोने की शुद्धता जांच करवाने की जरूरत नहीं है। आप बस एक ऐप के जरिए सोने की शुद्धता जांच कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: सिर्फ जौहरी ही नहीं आप भी आसानी से कर सकते हैं सोने की शुद्धता की पहचान, जानिए क्या है पैमाना

    क्या है ऐप का नाम?

    गोल्ड की प्योरिटी की जांच करने वाले इस ऐप का नाम ‘BIS Care App’ है जिसे आप प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बीआईएस केयर ऐप खरीदारों को आभूषणों की प्रामाणिकता के बारे में रियल टाइम अपडेट करता है।

    यह ऐप किसी निजी संस्था द्वारा नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। इसलिए आप इसपर भरोसा कर सकते हैं। सोने की शुद्धता का पैमाना हॉलमार्क होता है। सरकार ने अब हर गोल्ड ज्वैलरी पर हॉलमार्क को अनिवार्य बना दिया है।

    खबरें और भी

    यह ऐप देश में सभी प्रकार के सोने के आभूषणों पर नजर रखने में मदद करता है। सोने के अलावा बीआईएस केयर ऐप चांदी के आभूषणों को भी ट्रैक करता है। यह ऐप केवल हॉलमार्क वाले सोने और चांदी की वस्तुओं के लिए है।

    कैसे करें BIS Care App का इस्तेमाल?

    सोशल मीडिया एक्स (X) पर ब्योरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने पोस्ट केर बताया कि बीआईएस ऐप ओपन कर आप "verify HUID" सुविधा का उपयोग करके हॉलमार्क वाले गहनों की प्रामाणिकता को सत्यापित कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Gold Investment के लिए ज्वैलरी के अलावा ये भी हैं बेस्ट ऑप्शन, शुद्धता की गांरटी के साथ चोरी की चिंता भी नहीं सताएगी

    क्या है HUID?

    HUID का पूरा नाम हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन है। HUID नंबर एक यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड है जिसमें छह कैरक्टर होते हैं। यह यूनिक नंबर परख और हॉलमार्किंग केंद्र में हाथ से मुहर लगाकर गहनों पर भौतिक रूप से अंकित किया जाता है।

    BIS हॉलमार्क वेरिफाई करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

    • आपको अपने फोन में बीआईएस केयर ऐप को डाउनलोड करने के बाद लॉग-इन करना होगा।
    • इसके बाद आपको 'चेक लाइसेंसिंग डिटेल' सेक्शन पर सेलेक्ट करना होगा।
    • अब आपको BIS Care app पर 'Verify HUID' को सेलेक्ट करना है।
    • आपको HUID नंबर दर्ज करने के बाद आप उसे वेरीफाई कर सकते हैं।
    • इसके बाद आपको अपने ज्वैलर से रिलेडिट सभी जानकारी मिल जाएगी।