सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FD Interest Rates: एफडी में निवेश करने से पहले जानिए कहां होगा अधिक मुनाफा? कौन-सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज; चेक करें लिस्ट

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 08:30 AM (IST)

    अगर आप एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले आपको विभिन्न बैंको के इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) पता होने चाहिए। हालांक ...और पढ़ें

    निजी बैंक और सरकारी बैंक विभिन्न अवधियों के लिए अलग-अलग ब्याज दर की पेशकश कर रहे है।
    निजी बैंक और सरकारी बैंक विभिन्न अवधियों के लिए अलग-अलग ब्याज दर की पेशकश कर रहे है।

    HighLights

    1. ब्याज दर की सभी जानकारी 1 दिसंबर को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।
    2. यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए है।
    3. एफडी को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। FD Interest Rates Comparison। फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को एक कम रिस्क और गारंटी रिटर्न वाला निवेश माना जाता है। देश के लगभग हर परिवार में कम से कम एक एफडी तो होती ही है। आजकल बैंक भी एफडी में ब्याज दरों में बदलाव कर लोगों को लुभा रहे हैं।

    ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर आपके निवेश पर अधिक फायदा कहां होने वाला है। सरकारी बैंक के एफडी में या निजी बैंक के एफडी में। चलिए एक-एक कर सभी सरकारी और निजी बैंक के एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर को जानते हैं। ब्याज दर की सभी जानकारी 2 दिसंबर को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है। यहां बताई गई सभी ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट के लिए है।

    ये भी पढ़ें: पोस्‍ट ऑफिस की किस योजना में निवेश से होगा ज्‍यादा फायदा? यहां चेक करें पूरी डिटेल

    सरकारी बैंक में एफडी

    बैंक अवधि सामान्य नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष) वरिष्ठ नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष)
    SBI 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम 7 प्रतिशत 7.5 प्रतिशत
    SBI 5 साल से लेकर 10 साल तक 6.5 प्रतिशत 7.5 प्रतिशत
    PNB 2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक 7 प्रतिशत 7.5 प्रतिशत
    PNB 5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक 6.5 प्रतिशत 7.3 प्रतिशत
    BOB 2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक 7.4 प्रतिशत 7.9 प्रतिशत
    BOB 5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक 6.65 प्रतिशत 7.65 प्रतिशत
    UCO Bank 2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक 6.30 प्रतिशत 6.8 प्रतिशत
    UCO Bank 5 साल से उपर समय की एफडी के लिए 6.1 प्रतिशत 6.6 प्रतिशत

    निजी बैंको में एफडी

    बैंक अवधि सामान्य नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष) वरिष्ठ नागरिक (ब्याज प्रति वर्ष)
    HDFC Bank 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम 7 प्रतिशत 7.5 प्रतिशत
    HDFC Bank 5 साल से लेकर 10 साल तक 7 प्रतिशत 7.75 प्रतिशत
    ICICI Bank 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक 7 प्रतिशत 7 प्रतिशत
    ICICI Bank 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक 7 प्रतिशत 7 प्रतिशत
    Axis Bank 2 साल से अधिक लेकिन 30 महीने से कम 7.1 प्रतिशत 7.6 प्रतिशत
    Axis Bank 5 साल से 10 साल तक की एफडी के लिए 7 प्रतिशत 7.75 प्रतिशत
    Kotak Mahindra Bank 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम 7.1 प्रतिशत 7.6 प्रतिशत
    Kotak Mahindra Bank 5 साल से अधिक लेकर 10 साल तक 6.2 प्रतिशत 6.7 प्रतिशत

    ये भी पढ़ें: बैंक में बच्चे के नाम पर FD और RD में कैसे करें निवेश, यहां जानिए क्या है तरीका