सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PNB Latest FD Rates: दिवाली से पहले पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहकों को तोहफा, एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 10:01 AM (GMT+05:30)

    PNB Latest FD Rates पंजाब नेशनल बैंक ने 1 नवंबर 2023 से विभिन्न सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। पीएनबी अपने ग्राहकों को 3.5 से 7.25 ...और पढ़ें

    पंजाब नेशनल बैंक 10 साल तक के लिए एफडी की सुविधा देता है।
    पंजाब नेशनल बैंक 10 साल तक के लिए एफडी की सुविधा देता है।

    HighLights

    1. नई ब्याज दर 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।
    2. बैंक सामान्य नागरिकों को 3.5 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज देता है।
    3. 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए ब्याज दर में पीएनबी ने किया है संशोधन।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के बड़े सरकारी बैंक में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने विभिन्न फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है जो 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं।

    पंजाब नेशनल बैंक 10 साल तक के लिए एफडी की सुविधा देता है जिनकी ब्याज दर 3.5 प्रतिशत से शुरू होकर 7.25 प्रतिशत तक है। आज हम आपको बताएंगे की पीएनबी की किस एफडी अवधि के लिए आपको कितना ब्याज दिया जा रहा है।

    क्या है पीएनबी के नए ब्याज दर?

    पीएनबी ने कि आधाकारिक वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए ब्याज दरों में कुछ संशोधन किया है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: क्या एक से अधिक SCSS अकाउंट खुलवा सकते हैं? सरकार दे रही है 8.2 प्रतिशत ब्याज

    पीएनबी ने नए ब्याज में 180 से 270 दिन और 271 दिन से लेकर एक साल तक के कम के एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बाकी अवधियों के लिए ब्याज दर को सामान्य रखा गया है।

    अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
    7 से 14 दिन के लिए 3.5 प्रतिशत 4 प्रतिशत
    30 दिन से 45 दिन के लिए 3.5 प्रतिशत 4 प्रतिशत
    46 दिन से 90 दिन के लिए 4.5 प्रतिशत 5 प्रतिशत
    180 दिन से 270 दिन के लिए 6 प्रतिशत 6.5 प्रतिशत
    271 दिन से 1 साल से कम के लिए 6.25 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत
    1 साल के लिए 6.75 प्रतिशत 7.25 प्रतिशत
    2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक 7 प्रतिशत 7.5 प्रतिशत
    3 साल से अधिक से लेकर 5 साल तक 6.5 प्रतिशत 7 प्रतिशत
    5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक 6.5 प्रतिशत 7.3 प्रतिशत

    ये भी पढ़ें: Highest Bank FD Rates: फिक्स डिपॉजिट में ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, जानें कितनी रहेगी अवधि और कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न