सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते NSE समेत आएंगे 11 आईपीओ, अभी से जीएमपी पहुंचा ₹208 तक; चेक करें लिस्ट

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:46 AM (IST)

अगले हफ्ते 15 सितंबर से 11 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें 6 एसएमई और 5 मेनबोर्ड आईपीओ शामिल ...और पढ़ें

अगले हफ्ते आएंगे 11 आईपीओ (AI फोटो)

अगले हफ्ते आएंगे 11 आईपीओ (AI फोटो)

HighLights

  1. अगले हफ्ते 15 सितंबर से 11 नए आईपीओ खुलेंगे

  2. इनमें 6 एसएमई और 5 मेनबोर्ड आईपीओ शामिल हैं

  3. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम सबसे अधिक है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते 11 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। ये आईपीओ मंगलवार 15 सितंबर से खुलना शुरू होंगे, क्योंकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। अगले हफ्ते जो आईपीओ खुलने जा रहे हैं, उनमें से 6 एसएमई कैटेगरी के होंगे, जबकि 5 मेनबोर्ड के होंगे। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

मेनबोर्ड के आईपीओ

  • सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई आईपीओ)
  • हीरो मोटर्स लिमिटेड
  • जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड
  • एसएस रिटेल लिमिटेड

SME कैटेगरी के आईपीओ

  • एक्सिओम गैस इंजीनियरिंग लिमिटेड
  • खेरिया ऑटोकोम्प लिमिटेड
  • स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड।
  • क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड
  • शक्ति पॉलीटार्प लिमिटेड
  • वामा वोवेनफैब लिमिटेड

ये है सभी आईपीओ की डिटेल

IPO का नाम कब खुलेगा? कब होगा बंद? प्राइस बैंड IPO का साइज (करोड़ ₹) कहां होगी लिस्टिंग
एक्सिओम गैस इंजीनियरिंग लिमिटेड 18-सितंबर-2026 22-सितंबर-2026 50.00 से 53.00 49.81 एनएसई एसएमई
खेरिया ऑटोकोम्प लिमिटेड 17-सितंबर-2026 21-सितंबर-2026 96.00 से 101.00 46.44 एनएसई एसएमई
सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड 17-सितंबर-2026 21-सितंबर-2026 94.00 से 99.00 141.57 बीएसई, एनएसई
स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड 17-सितंबर-2026 21-सितंबर-2026 112.00 से 118.00 42.52 एनएसई एसएमई
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई आईपीओ) 17-सितंबर-2026 21-सितंबर-2026 1700.00 से 1785.00 22,561.57 बीएसई
हीरो मोटर्स लिमिटेड 16-सितंबर-2026 18-सितंबर-2026 79.00 से 84.00 1,000.00 बीएसई, एनएसई
जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड 16-सितंबर-2026 18-सितंबर-2026 88.00 से 93.00 124.88 बीएसई, एनएसई
एसएस रिटेल लिमिटेड 16-सितंबर-2026 18-सितंबर-2026 403.00 से 424.00 500 बीएसई, एनएसई
क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड 15-सितंबर-2026 17-सितंबर-2026 67 31.02 बीएसई एसएमई
शक्ति पॉलीटार्प लिमिटेड 15-सितंबर-2026 17-सितंबर-2026 56.00 से 59.00 26.93 बीएसई एसएमई
वामा वोवेनफैब लिमिटेड 15-सितंबर-2026 17-सितंबर-2026 324.00 से 341.00 49.54 बीएसई एसएमई

किसका GMP सबसे ज्यादा?

  • वामा वोवेनफैब लिमिटेड : 0
  • शक्ति पॉलीटार्प लिमिटेड : 0
  • क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड : 0
  • एसएस रिटेल लिमिटेड : 106 रुपये
  • जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड : 25 रुपये
  • हीरो मोटर्स लिमिटेड : 24 रुपये
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड : 208 रुपये
  • स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड : 0
  • सोनासेलेक्शन इंडिया लिमिटेड : 0
  • खेरिया ऑटोकोम्प लिमिटेड : 0
  • एक्सिओम गैस इंजीनियरिंग लिमिटेड : 0

ये भी पढ़ें - पहली बार IPO प्राइस के ऊपर निकलेगा Paytm का शेयर? एक समय ₹340 तक फिसल गया था भाव; AI के कारण आ रही तेजी

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)