Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे तीन नए आईपीओ, 16 मार्च से मिलेगा मौका; इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादा
शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद अगले हफ्ते तीन नए आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें जीएसपी क्रॉप साइंस, नोवस लॉयल्टी और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टी ...और पढ़ें
-1773546148060_m.webp)
अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। इस समय शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर चल रहा है। इसी बीच अगले हफ्ते शेयर बाजार में तीन नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें जीएसपी क्रॉप साइंस, नोवस लॉयल्टी और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इनमें से जीएसपी क्रॉप साइंस और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट के आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि नोवस लॉयल्टी का आईपीओ एसएसमई कैटेगरी का होगा। आइए जानते हैं इन तीनों आईपीओ के बारे में। साथ ही जानेंगे इनमें किसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) सबसे अधिक है।
GSP Crop Science IPO
जीएसपी क्रॉप साइंस का आईपीओ सोमवार 16 मार्च को खुलकर बुधवार 18 मार्च को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 304-320 रुपये है। वहीं इसके आईपीओ में लॉट साइज 46 शेयरों की है। यानी कम से कम 46 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।
बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल इसका जीएमपी 0 चल रहा है। मगर लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
Novus Loyalty IPO
नोवस लॉयल्टी का आईपीओ मंगलवार 17 मार्च को खुलकर शुक्रवार 20 मार्च को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 139-146 रुपये है। वहीं इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका भी जीएमपी इस समय 0 है।
Central Mine Planning & Design Institute IPO
इस कंपनी का आईपीओ शुक्रवार 20 मार्च को खुलकर मंगलवार 24 मार्च को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों के प्राइस बैंड का एलान नहीं किया गया है। वहीं इसके आईपीओ में लॉट साइज का भी खुलासा नहीं हुआ है। मगर इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी अभी से 19 रुपये चल रहा है, जो कि 24 रुपये तक गया था।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें - Restaurants Stocks: गैस सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट स्टॉक्स में भारी गिरावट, 7% तक लुढ़के; सबसे ज्यादा किसे नुकसान?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)