सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खर्च घटा, मुनाफा बढ़ा! Q1 में चमके ये 4 स्मॉलकैप शेयर, ऑपरेटिंग मार्जिन में रिकॉर्ड उछाल

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:01 PM (IST)

    वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 4 स्मॉलकैप कंपनियों ने अपने ऑपरेटिंग मार्जिन में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। इन कंपनियों में कृष्णा फॉस्केम, रैलि ...और पढ़ें

    स्मॉलकैप स्टॉक्स

    स्मॉलकैप स्टॉक्स

    HighLights

    1. Q1 FY27 में 4 स्मॉलकैप कंपनियों का शानदार प्रदर्शन।

    2. ऑपरेटिंग मार्जिन में शानदार बढ़ोतरी, कारोबार हुआ मजबूत।

    3. कृष्णा फॉस्केम, मध्य भारत एग्रो, रैलिस, जयप्रकाश पावर शामिल।

    नई दिल्ली| शेयर बाजार में किसी भी कंपनी का मुनाफा सिर्फ उसकी बिक्री से नहीं, बल्कि इस बात से भी तय होता है कि वह अपने खर्चों को कितनी अच्छी तरह संभाल रही है. यही वजह है कि निवेशक अक्सर ऑपरेटिंग मार्जिन यानी OPM पर खास नजर रखते हैं. OPM बताता है कि कंपनी अपने मुख्य कारोबार से कितना मुनाफा कमा रही है. अगर किसी कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन लगातार बढ़ रहा है, तो इसका मतलब है कि कंपनी अपने खर्च कम कर रही है, बेहतर कीमत पर सामान बेच रही है या फिर उसका कारोबार पहले से ज्यादा मजबूत हो रहा है.

    वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कई स्मॉलकैप कंपनियों (Small Cap stocks) ने ऑपरेटिंग मार्जिन में अच्छी बढ़त दर्ज की है. इससे साफ है कि इन कंपनियों का कारोबार पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. आइए जानते हैं उन चार स्मॉलकैप कंपनियों के बारे में, जिन्होंने इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है.

    Krishana Phoschem

    Krishana Phoschem खाद और केमिकल बनाने वाली कंपनी है. कंपनी SSP, H-Acid और Sulphuric Acid जैसे प्रोडक्ट बनाती है, जिनका इस्तेमाल खेती और केमिकल इंडस्ट्री में होता है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 5,010 करोड़ रुपये है. इसके शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई के आसपास कारोबार कर रहे हैं. जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन बढ़कर 16.7 फीसदी हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 11.8 फीसदी था. यानी कंपनी ने अपने कारोबार की क्षमता में अच्छी सुधार किया है.

    जानकारी विवरण
    मार्केट कैप ₹5,187 करोड़
    मौजूदा शेयर कीमत ₹168
    52 हफ्तों का हाई / लो ₹169 / ₹86.20
    P/E रेशियो 26.4
    बुक वैल्यू ₹18.1
    डिविडेंड यील्ड 0.06%
    ROCE 27.2%
    ROE 38.2%
    फेस वैल्यू ₹2
    प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.9%
    FII की हिस्सेदारी 0.37%
    DII की हिस्सेदारी 0.03%

    Madhya Bharat Agro Products

    Madhya Bharat Agro Products खाद, इंडस्ट्रियल केमिकल और खाने का तेल बनाने का काम करती है. कंपनी SSP, NPK Fertilizer, Sulphuric Acid और Soy Oil जैसे प्रोडक्ट तैयार करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,495 करोड़ रुपये है. इसके शेयर भी अपने 52 हफ्तों के हाई के आसपास कारोबार कर रहे हैं. पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 10 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी पहुंच गया. यह कंपनी की बेहतर कमाई और खर्च पर मजबूत पकड़ का संकेत माना जा रहा है.

    जानकारी विवरण
    मार्केट कैप ₹7,207 करोड़
    मौजूदा शेयर कीमत ₹164
    52 हफ्तों का हाई / लो ₹167 / ₹74.60
    P/E रेशियो 46.5
    बुक वैल्यू ₹12.6
    डिविडेंड यील्ड 0.07%
    ROCE 19.4%
    ROE  31.5%
    फेस वैल्यू ₹2
    प्रमोटर की हिस्सेदारी 74.8%
    FII की हिस्सेदारी 0.67%
    DII की हिस्सेदारी 0.01%

    Rallis India

    टाटा ग्रुप की कंपनी Rallis India खेती से जुड़े उत्पाद और एग्रोकेमिकल बनाती है. कंपनी बीज, फसल सुरक्षा उत्पाद और पौधों के लिए पोषक तत्व तैयार करती है. इसका मार्केट कैप करीब 4,257 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से करीब 43 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है. हालांकि पहली तिमाही में कंपनी ने शानदार सुधार दिखाया. पिछली तिमाही में जहां ऑपरेटिंग मार्जिन निगेटिव था, वहीं अब यह बढ़कर 18 फीसदी हो गया है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी का कारोबार फिर से मजबूत होता दिख रहा है.

    जानकारी विवरण
    मार्केट कैप ₹4,371 करोड़
    मौजूदा शेयर कीमत ₹225
    52 हफ्तों का हाई / लो ₹386 / ₹216
    P/E रेशियो 19.1
    बुक वैल्यू ₹105
    डिविडेंड यील्ड 1.35%
    ROCE 14.1%
    ROE 10.2%
    फेस वैल्यू ₹1
    प्रमोटर की हिस्सेदारी 55.1%
    FII की हिस्सेदारी 9.12%
    DII की हिस्सेदारी 11.7%

    Jaiprakash Power Ventures

    Jaiprakash Power Ventures बिजली बनाने वाली कंपनी है. यह थर्मल और हाइड्रो पावर के साथ कोयला खनन का भी कारोबार करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,623 करोड़ रुपये है. इसके शेयर अपने 52 हफ्तों के हाई से करीब 30 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 9 फीसदी से बढ़कर 43 फीसदी हो गया. यह इस सूची में सबसे बड़ी बढ़त है.

    जानकारी विवरण
    मार्केट कैप ₹11,671 करोड़
    मौजूदा शेयर कीमत ₹17.00
    52 हफ्तों का हाई / लो ₹24.50 / ₹13.10
    P/E रेशियो 13.9
    बुक वैल्यू ₹18.6
    डिविडेंड यील्ड 0.00%
    ROCE 6.97%
    ROE 3.60%
    फेस वैल्यू ₹10
    प्रमोटर की हिस्सेदारी 24.0%
    FII की हिस्सेदारी 6.75%
    DII की हिस्सेदारी 11.2%
    FII की हिस्सेदारी में बदलाव +0.17%

    ये भी पढ़ें - ये हैं भारत के सबसे बड़े Cold Chain Operators, पहली कोविड वैक्सीन पहुंचाने वाली कंपनी भी शामिल; कितना बड़ा है साम्राज्य?

     "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    खबरें और भी

     (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)