सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार गिरावट में भी इस महीने बंपर कमाई कराएंगे ये 5 शेयर? मोतीलाल ओसवाल ने बताया एक-एक करके सबका टारगेट

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:20 PM (IST)

    दैनिक जागरण बिजनेस ने मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट की रिसर्च डेस्क से इस महीने के लिए 5 शेयरों की सिफारिशें शेयर की हैं। ये शेयर बाजार की गिरावट के ब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मोतीलाल ओसवाल ने 5 मल्टीबैगर शेयरों की सिफारिश की।

    2. डेल्हीवरी, मैरिको, आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख विकल्प।

    3. बाजार गिरावट में भी बंपर कमाई की संभावना।

    नई दिल्ली| हर निवेशक की नजर मल्टीबैगर या मजबूत शेयरों पर होती है। शेयर बाजार बहुत ज्यादा गिरावट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में इस महीने कौन-से शेयर आपके पोर्टफोलियो को हरा-भरा रख सकते हैं? इसको लेकर दैनिक जागरण बिजनेस की टीम ने देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म 'मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट' (Motilal Oswal) की रिसर्च डेस्क से बात की है और आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लाई है। ताकि बाजार की अनिश्चितताओं के बीच सही स्टॉक का चुनाव करने की चुनौती को आसान बनाया जा सके।

    ब्रोकरेज ने 5 दमदार कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है और उनके ऊंचे टारगेट प्राइस (Target Price) भी तय किए हैं। आइए जानते हैं इन 5 शेयरों के बारे में कि आखिर क्यों मोतीलाल ओसवाल को इन पर इतना भरोसा है।

    1. डेल्हीवरी (Delhivery)

    टारगेट प्राइस: ₹580

    एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेक्टर में चल रहे कंसोलिडेशन का सबसे ज्यादा फायदा डेल्हीवरी (Delhivery Share Price Target 2026) को मिल रहा है। बाजार से कमजोर कंपनियों के बाहर होने के कारण बिजनेस अब बड़े और कुशल ऑपरेटर्स के पास जा रहा है। ई-कॉमर्स की बढ़ती पैठ और 'ईकॉम एक्सप्रेस' (Ecom Express) के अधिग्रहण से कंपनी का नेटवर्क, पहुंच और मार्केट शेयर और भी मजबूत हुआ है। कंपनी की बेहतरीन टेक्नोलॉजी और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार इसे लंबी अवधि के लिए एक बेहद आकर्षक दांव बनाते हैं।

    2. मैरिको (Marico)

    टारगेट प्राइस: ₹875

    FMCG दिग्गज मैरिको अपने 'पैराशूट', 'सफोला' और वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल्स की मजबूत डिमांड के दम पर लगातार शानदार ग्रोथ दिखा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतरीन है। सबसे खास बात यह है कि कोपरा (सूखा नारियल) की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते कंपनी के (Marico Share Price Target) मार्जिन और मुनाफे में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ को मजबूती दे रहा है।

    खबरें और भी

    3. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

    टारगेट प्राइस: ₹1750

    प्राइवेट सेक्टर के इस दिग्गज बैंक (ICICI Bank Share Price Target) की बिजनेस और कॉर्पोरेट बैंकिंग में मजबूत पकड़ है। अन्य बैंकों की तुलना में इसके नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) काफी स्थिर और बेहतर हैं। शानदार एसेट क्वालिटी, कम होते NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) और बेहतरीन कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो इसे बैंकिंग सेक्टर का एक सबसे मजबूत शेयर बनाते हैं। बैंक का रिस्क मैनेजमेंट और अनुशासित प्राइसिंग रणनीति उसे हर परिस्थिति में लगातार मुनाफा कमाने की ताकत देती है।

    4. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी (ICICI Prudential AMC)

    टारगेट प्राइस: ₹3500

    भारत के तेजी से बढ़ते म्यूचुअल फंड उद्योग का सीधा फायदा इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी को मिल रहा है। शेयर बाजार में रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और शानदार फंड परफॉर्मेंस कंपनी की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसके अलावा, म्यूचुअल फंड्स, PMS और AIF जैसे कई वित्तीय उत्पादों में इसकी मौजूदगी और 'कैपिटल-लाइट मॉडल' इसके मुनाफे और कमाई को लगातार बढ़ा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: गौतम अदाणी की Adani Power को महाराष्ट्र में मिला 2500 MW का बड़ा बिजली सप्लाई ठेका, बाजार खुलते ही भागेंगे शेयर?

    5. टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company)

    टारगेट प्राइस: ₹4461

    मोटरसाइकिल, स्कूटर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भारी डिमांड के चलते टीवीएस मोटर अपने प्रतिद्वंद्वियों को तेजी से पछाड़ रही है। घरेलू बाजार में इसका मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया में इसके प्रीमियम प्रोडक्ट्स का निर्यात और दबदबा भी बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और प्रीमियम सेगमेंट को लेकर कंपनी की शानदार रणनीति इसके मार्जिन और मुनाफे को भविष्य में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)