गौतम अदाणी की Adani Power को महाराष्ट्र में मिला 2500 MW का बड़ा बिजली सप्लाई ठेका, बाजार खुलते ही भागेंगे शेयर?
अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power latest news) को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 2,500 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। गौतम अदाणी (Gautam Adani news) के नेतृत्व वाली 'अदाणी पावर लिमिटेड' (Adani Power Share News) के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। कंपनी ने महाराष्ट्र में एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जिसके तहत वह राज्य में लंबे समय तक बिजली की सप्लाई करेगी। इस खबर से कंपनी के शेयर में क्या शेयर बाजार खुलने पर तेजी देखने को मिलेगी?
किस राज्य से अदाणी पावर को मिला ठेका?
अदाणी पावर ने BSE की नई फाइलिंग में जानकारी दी है कि उसे महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) की तरफ से 'लेटर ऑफ अवार्ड' (LoA) प्राप्त हुआ है। यह ठेका 2,500 मेगावाट (MW) की 'राउंड-द-क्लॉक' (RTC) नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) की सप्लाई के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अमीरों की लिस्ट में टॉप-30 से भी बाहर हुए गौतम अदाणी, कभी थे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर; अंबानी किस नंबर पर?
कितने साल तक होगी बिजली की सप्लाई
कंपनी को यह बड़ा ठेका ई-रिवर्स नीलामी (e-RA) प्रक्रिया में सफल बोलीदाता (successful bidder) घोषित किए जाने के बाद मिला है।
अदाणी पावर के इस समझौते में क्या-क्या?
अदाणी पावर निर्धारित आपूर्ति शुरू होने की तारीख (Scheduled Commencement Date of Supply) से लेकर अगले 25 वर्षों तक बिजली की सप्लाई करेगी। यह पूरा कॉन्ट्रैक्ट MSEDCL द्वारा जारी किए गए टेंडर और 'लेटर ऑफ अवार्ड' में तय की गई शर्तों के आधार पर संचालित होगा।
अदाणी पावर ने सेबी को क्या-क्या बताया?
कंपनी ने शेयर बाजार को यह सूचना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) रेगुलेशंस, 2015 के 'रेगुलेशन 30' के तहत दी है।
- यह पूरी तरह से एक घरेलू अनुबंध (domestic contract) है।
- इस सौदे में किसी भी तरह का 'रिलेटेड-पार्टी ट्रांजेक्शन' (related-party transaction) शामिल नहीं है।
- अदाणी पावर के प्रमोटर ग्रुप की MSEDCL में कोई भी हिस्सेदारी नहीं है।
नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में 2500 मेगावाट का यह 24 घंटे (RTC) बिजली सप्लाई का ठेका अदाणी पावर के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा, जो भविष्य में कंपनी के विकास के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
खबरें और भी
अदाणी पावर शेयर प्राइस प्राइस टारगेट कितना है?
अदाणी पावर शेयर की कीमत अभी 159.75 रुपये है। यह 5 दिन में 3.62% तक उछल चुका है। एक साल में इसमें 51.04 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं 5 साल में 794.46% का रिटर्न देखने को मिला है।
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अदाणी पावर शेयर पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि अदाणी पावर के उत्पादन क्षेत्र में सुस्त प्रदर्शन की संभावना है। कंपनी ने कहा कि तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत स्थिर रहने की उम्मीद है और रेवेन्यू में सालाना आधार पर 1% की बढ़ोतरी होगी। शेयर बाजार विश्लेषक ने अदाणी पावर पर खरीदें रेटिंग के साथ 177 रुपये का टारगेट प्राइस (Adani Power Share Price Target) दिया है।
Source:
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)