सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 शेयरों ने एक महीने में कर दिया बुरा हाल, निवेशकों की दौलत कर दी आधी; कहीं आप तो नहीं फंस गए?

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:21 AM (IST)

    शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले एक महीने में इन पांच शेयरों की कीमत 49% तक गिर गई है, जिससे नि ...और पढ़ें

    इन 5 शेयरों में आई 49 फीसदी तक की गिरावट (ये AI जनरेटेड फोटो है)

    इन 5 शेयरों में आई 49 फीसदी तक की गिरावट (ये AI जनरेटेड फोटो है)

    HighLights

    1. टेक सॉल्यूशंस शेयर 49.10% गिरा, निवेशकों का पैसा आधा।

    2. पल्सर इंटरनेशनल, श्री सालासर इन्वेस्टमेंट्स ने भी भारी नुकसान कराया।

    3. एबी कोटस्पिन और ओरिएंट ट्रेडलिंक के शेयर भी 45% से अधिक गिरे।

    नई दिल्ली। कई शेयर ऐसे होते हैं, जो बहुत कम समय में भारी भरकम रिटर्न दे देते हैं। मगर इसके उलट, कुछ शेयर निवेशकों को भारी नुकसान भी करा देते हैं। ऐसे ही 5 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू पिछले सिर्फ एक महीने में (19 मई तक) 49 फीसदी तक टूटी है। यानी इन शेयरों ने निवेशकों की दौलत को करीब-करीब आधा कर दिया है। कौन-से हैं ये शेयर और कितनी आई है इनमें गिरावट, चलिए आपको बताते हैं।

    Take Solutions Share Price

    इनमें पहला नाम है टेक सॉल्यूशंस का, जिसका शेयर 1 महीने में 49.88 रुपये से गिरकर 25.39 रुपये पर आ गया है। यानी ये एक महीने में 49.10 फीसदी लुढ़क चुका है। इतनी भारी गिरावट से टेक सॉल्यूशंस ने निवेशकों का पैसा करीब आधा कर दिया है।

    Pulsar International Share Price

    लिस्ट में दूसरा नाम पल्सर इंटरनेशनल का है। पल्सर इंटरनेशनल का शेयर 1 महीने में 47.83 फीसदी नीचे फिसला है। इस दौरान कंपनी का स्टॉक 1.38 रुपये से गिरकर 72 पैसे पर आ गया है। पल्सर इंटरनेशनल एक माइक्रोकैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल सिर्फ 30.84 करोड़ रुपये है।

    Shree Salasar Investments Share Price

    श्री सालासर इन्वेस्टमेंट्स भी नुकसान कराने में काफी आगे रहा। इस शेयर ने एक महीने में 46.70 फीसदी की डुबकी लगाई और ये 524.25 रुपये से गिरकर 279.40 रुपये पर आ गया। भले ही 1 महीने में ये शेयर गिरा है, मगर इसके पिछले 6 महीनों का रिटर्न 825.17 फीसदी रहा है।

    खबरें और भी

    A B Cotspin India Share Price

    अगला नंबर है एबी कोटस्पिन का, जिसका शेयर 1 महीने में 46.29 फीसदी नीचे आ चुका है। एक महीने पहले ये शेयर 399.35 रुपये पर था, जो अब 214.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 470.02 करोड़ रुपये और इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 504 रुपये रहा है।

    Orient Tradelink Share Price

    लिस्ट में अंतिम नाम है ओरिएंट ट्रेडलिंक का, जिसके शेयर ने पिछले एक महीने में 45.72 फीसदी की डुबकी लगाई है। इस शेयर का भाव एक महीने में 19.29 रुपये से 10.47 रुपये पर आ गया। मौजूदा रेट पर इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 40.50 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - US-एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच फिसल सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी, गिफ्ट निफ्टी भी लाल निशान में; इन शेयरों में दिखेगा एक्शन!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)