सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    US-एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच फिसल सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी, गिफ्ट निफ्टी भी लाल निशान में; इन शेयरों में दिखेगा एक्शन!

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:50 AM (GMT+05:30)

    बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की संभावना है, जिसमें गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और वैश्विक बाजारों का दबाव प्रमुख कारण हैं। कई कंपनियों के ...और पढ़ें

    शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका

    शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market Today) में कमजोर शुरुआत हो सकती है। दरअसल सुबह सवा 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 120 अंक या 0.51 फीसदी गिरकर 23,445 पर है। एनालिस्ट्स का कहना है कि भले ही विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध खरीदार बन गए हैं, फिर भी शॉर्ट टर्म में मार्केट के स्थिर रहने या दबाव में रहने की संभावना है। भारतीय रुपये में लगातार कमजोरी और कच्चे तेल की ऊँची कीमतें, मार्केट के ओवरऑल माहौल पर दबाव डाल रही हैं और तेजी की गति को सीमित कर रही हैं।

    अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट

    अमेरिकी शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स मंगलवार को गिरकर बंद हुए। इसकी वजह रही बढ़ती महंगाई की चिंताओं के चलते बेंचमार्क 10-साल की ट्रेजरी यील्ड एक साल से अधिक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। तेल की बढ़ती कीमतें और U.S. और ईरान के बीच शांति समझौते न होने की चिंता ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट पर निगेटिव असर डाला।
    इस बीच आज एशियाई शेयर बाजार भी फिसल गए हैं। बढ़ती महंगाई की चिंताओं के कारण ट्रेजरीज में बिकवाली बढ़ गई, जिससे यील्ड कई सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

    इंडियन मार्केट में किन स्टॉक्स पर रखें नजर

    Q4 Results Today - ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बॉश, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, एरिस लाइफसाइंसेज, HCL इंफोसिस्टम्स, हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, इंडीक्यूब स्पेसेज, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट, जुबिलेंट फूडवर्क्स, क्वालिटी वॉल्स (इंडिया), मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, मेट्रो ब्रांड्स, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, सात्विक ग्रीन एनर्जी, सम्मान कैपिटल, टीमलीज सर्विसेज और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगे।

    BPCL - मुनाफा 0.7% गिरकर ₹3,191.5 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹3,214 करोड़ था। रेवेन्यू 6.7% बढ़कर ₹1,18,649.4 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹1,11,179 करोड़ था।

    Zee Entertainment Enterprises - जनवरी-मार्च में इसका घाटा ₹102.4 करोड़ रहा, जबकि पहले ₹188.4 करोड़ का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 7.3% गिरकर ₹2,024.8 करोड़ हो गया, जो पहले ₹2,184.1 करोड़ था।

    Trident - मुनाफा 23.5% गिरकर ₹102 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹133.3 करोड़ था। रेवेन्यू 12.4% घटकर ₹1,632.5 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹1,864.3 करोड़ था।

    Borosil - मुनाफा 5% गिरकर ₹10.6 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹11.1 करोड़ था। रेवेन्यू 5.2% बढ़कर ₹284.1 करोड़ रहा, जबकि पहले यह ₹270.2 करोड़ था।

    Karnataka Bank - मुनाफा 61.7% बढ़कर ₹408.2 करोड़ हो गया, जबकि पहले यह ₹252.4 करोड़ था। शुद्ध ब्याज आय 8% बढ़कर ₹843 करोड़ हो गई, जबकि पहले यह ₹780.7 करोड़ थी।

    Godawari Power - मुनाफा 26.6% बढ़कर ₹280.1 करोड़ हो गया, जो पहले ₹221.3 करोड़ था। रेवेन्यू 9.7% बढ़कर ₹1,610.3 करोड़ हो गया, जो पहले ₹1,468.1 करोड़ था।

    Hatsun Agro Product - मुनाफा 18.3% बढ़कर ₹50.9 करोड़ हुआ, जो पहले ₹43 करोड़ था। रेवेन्यू 14.9% बढ़कर ₹2,577.6 करोड़ हुआ, जो पहले ₹2,242.9 करोड़ था।

    Mankind Pharma - मुनाफा 31.7% बढ़कर ₹559.4 करोड़ हो गया, जो पहले ₹424.7 करोड़ था। रेवेन्यू 11.8% बढ़कर ₹3,442.9 करोड़ हो गया, जो पहले ₹3,079.4 करोड़ था।

    JSW Energy - कंपनी ने जापान की तोशिबा कॉर्पोरेशन से इक्विटी शेयर की सेकेंडरी खरीद के जरिए, तोशिबा JSW पावर सिस्टम्स (TJPS) में अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौते किए हैं।

    Aditya Birla Capital - कंपनी को फैक्टरिंग का कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

    ये भी पढ़ें - Vedanta Demerger: डीमैट अकाउंट में आने लगे नई कंपनियों के शेयर, मगर कब खत्म होगा लिस्टिंग का इंतजार? पढ़ें बड़ी अपडेट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी