सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ, एक का जीएमपी ₹60; कब से मिलेगा पैसा लगाने का मौका?

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 09:02 AM (GMT+05:30)

    अगले हफ्ते शेयर बाजार में 5 नए एसएमई आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें क्ले क्राफ्ट इंडिया, दीक्षा पॉलिमर्स, लिओटेक इंडस्ट्रीज, लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग ...और पढ़ें

    अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ

    अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ

    HighLights

    1. अगले हफ्ते 5 नए एसएमई आईपीओ होंगे लॉन्च

    2. क्ले क्राफ्ट इंडिया का जीएमपी ₹60 चल रहा है

    3. 4 आईपीओ 17 जून से 19 जून तक खुले रहेंगे

    नई दिल्ली। अगले हफ्ते 5 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) शेयर बाजार में लॉन्च होने जा रहे हैं। ये सभी पांचों आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। जो कंपनियां अगले सप्ताह आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं, उनमें क्ले क्राफ्ट इंडिया, दीक्षा पॉलिमर्स, लिओटेक इंडस्ट्रीज, लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज और एविएंस बायोमेडिकल्स शामिल हैं।
    आइए जानते हैं कि इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करते हैं कि किसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) सबसे अधिक चल रहा है।

    Clay Craft India IPO

    ये आईपीओ 17 जून को खुलकर 19 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 193-203 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
    बात करें जीएमपी की तो इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 60 रुपये है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

    Diksha Polymers IPO

    दीक्षा पॉलिमर्स का आईपीओ भी 17 जून को खुलकर 19 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस 112 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार फिलहाल दीक्षा पॉलिमर्स का जीएमपी 0 है।

    Liotech Industries IPO

    लिओटेक इंडस्ट्रीज का आईपीओ भी 17 जून को खुलकर 19 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस 321 रुपये है। वहीं लॉट साइज 400 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।

    खबरें और भी

    Leapfrog Engineering Services IPO

    लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग सर्विसेज का आईपीओ भी 17 जून को खुलकर 19 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 21-23 रुपये है। वहीं लॉट साइज 12000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।

    Avience Biomedicals IPO

    एविएंस बायोमेडिकल्स का आईपीओ 18 जून को खुलकर 22 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड और लॉट साइज का अभी एलान नहीं किया गया है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है।

    ये भी पढ़ें - पीतल रीसाइक्लिंग कंपनी को मिला विदेशी ऑर्डर, 1 साल में 73% गिरने के बाद लगा अपर सर्किट; क्या अब खरीदना होगा सही?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)