सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी एंटरप्राइजेज ने QIP के जरिए जुटाए ₹15000 करोड़, SBI समेत इन फंड्स को मिले स्टॉक; आज शेयर पर रखें नजर

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:42 AM (IST)

    अदाणी एंटरप्राइजेज ने ₹15,000 करोड़ का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी ने ₹2,883 प्रति शेयर के भाव पर 5.20 ...और पढ़ें

    अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर रहेगा फोकस में

    अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर रहेगा फोकस में

    HighLights

    1. अदाणी एंटरप्राइजेज ने ₹15,000 करोड़ का QIP पूरा किया

    2. ₹2,883 प्रति शेयर पर 5.20 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित

    3. SBI MF, न्यू वर्ल्ड जैसे प्रमुख निवेशक शामिल हुए

    नई दिल्ली। बुधवार के कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises Share Today) फोकस में रहेगा। दरअसल अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार 7 जुलाई को एक्सचेंज को जानकारी दी कि इसने अपना ₹15,000 करोड़ का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
    कंपनी के बोर्ड ने एलिजिबल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को ₹1 की फेस वैल्यू वाले 5.20 करोड़ इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दी। इश्यू प्राइस ₹2,883 प्रति शेयर तय किया गया था, जो मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 5% कम था।

    कब से कब तक खुला QIP?

    QIP 2 जुलाई को खुला और 7 जुलाई को बंद हुआ। शेयर पाने वाले निवेशकों में SBI, न्यू वर्ल्ड और EUPAC द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड शामिल थे।

    किस फंड का कितना हिस्सा?

    फंड क्यूआईपी का %
    एसबीआई एमएफ (विभिन्न योजनाएं) 15.33
    न्यू वर्ल्ड 13.58
    यूपैक 7.27

    किस भाव पर है शेयर?

    मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 3.02% गिरकर ₹3,109.90 पर बंद हुए। इस साल अब तक इस शेयर में 38% की बढ़त हुई है। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अदाणी ग्रुप की कंपनियों का हिस्सा है, जो भारत में एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जानी जाती हैं।
    इसे भारत के सबसे बड़े लिस्टेड बिजनेस इनक्यूबेटर के तौर पर पहचाना जाता है, जो चार मुख्य सेक्टर पर फोकस करता है, जिनमें एनर्जी और यूटिलिटी, ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स, कंज्यूमर गुड्स और प्राइमरी इंडस्ट्री शामिल हैं।

     ये भी पढ़ें - स्टॉक मार्केट में आज कमजोर शुरुआत की आशंका, ईरान पर अमेरिकी हमले से बढ़ी टेंशन; किन शेयरों पर रखें नजर?

     

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)