सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Adani Green ने शुरू की चीन के बाहर दुनिया की 'सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन स्टोरेज यूनिट', बैटरी और सोलर एनर्जी में होगा कारनामा

    Updated: Tue, 26 May 2026 01:27 PM (GMT+05:30)

    अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को व्यावसायिक रूप से चालू किया है। इनमें 1,990 MWh के ...और पढ़ें

    अदाणी ग्रीन एनर्जी का नया कारनामा

    अदाणी ग्रीन एनर्जी का नया कारनामा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। आज अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Share Price Today) का शेयर फोकस में रहेगा। दरअसल अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपनी कई सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए दो प्रोजेक्ट्स को व्यावसायिक रूप से चालू किया है। कंपनी ने गुजरात के खावड़ा में अपने नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के कमर्शियल शुरुआत की घोषणा की है। 26 मई, 2026 से इन प्रोजेक्ट्स को शुरू कर दिया गया है। इससे कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को और विस्तार मिलेगा।

    कौन से प्रोजेक्ट्स किए चालू?

    अदाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के अनुसार, इन नए ऑपरेशन्स में 1,990 MWh की कुल क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स शामिल हैं । इन्हें कंपनी की अलग-अलग सब्सिडियरीज के जरिए संचालित किया जा रहा है।
    दूसरा है खावड़ा में ही 50 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट। इन प्रोजेक्ट्स के चालू होने के साथ, अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कुल 19,785.8 MW की टोटल ऑपरेशनल रिन्यूएबल ऑपरेशन कैपेसिटी और 3,366 MWh की कुल ऑपरेशनल BESS क्षमता हासिल कर ली है।

    इन चार एसपीवी यूनिट्स के जरिए शुरू हुए नए प्रोजेक्ट्स

    • अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी थर्टी सिक्स लिमिटेड
    • अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी थर्टी सेवन लिमिटेड
    • अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फोर्टी थ्री लिमिटेड
    • अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फोर लिमिटेड

    कितने पर है अदाणी ग्रीन का शेयर?

    सोमवार को अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 47.30 रुपये या 3.47 फीसदी की शानदार मजबूती के साथ 1,409 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में ये शेयर 14.5 फीसदी और 6 महीनों में 36.15 फीसदी उछला है। 2026 में अब तक शेयर का रिटर्न 37 फीसदी से ज्यादा ऊपर गया है।

    ये भी पढ़ें - सुजलॉन एनर्जी का चौथी तिमाही का लाभ घटा, शेयर पर मिला ₹60 रुपये का टारगेट; आया कमाई का मौका?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

     

    खबरें और भी