सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुजलॉन एनर्जी का चौथी तिमाही का लाभ घटा, शेयर पर मिला ₹60 रुपये का टारगेट; आया कमाई का मौका?

    Updated: Mon, 25 May 2026 06:31 PM (IST)

    सुजलॉन एनर्जी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 5.6% घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा, जिसका मुख्य कारण आस्थगित कर लाभ में कमी है। हालांकि, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चौथी तिमाही में सुजलॉन का शुद्ध लाभ 5.6% घटकर ₹1,114 करोड़।

    2. आस्थगित कर लाभ में कमी से कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ।

    3. ब्रोकरेज फर्म एम्बिट ने शेयर का लक्ष्य ₹60 तय किया।

    नई दिल्ली। सुजलॉन एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आस्थगित कर लाभ (डिफर्ड टैक्स क्रेडिट) में कमी से कंपनी का लाभ घटा है। इस तिमाही नतीजों से पहले शुक्रवार को, Suzlon Energy का शेयर 1.68% की बढ़त के साथ बीएसई पर 53.78 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले दो महीनों में इस शेयर में 35% की तेजी आई है।

    सुजलॉन ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,181 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। सुजलॉन एनर्जी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसे 284.32 करोड़ रुपये का आस्थगित कर लाभ मिला, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में यह 600.75 करोड़ रुपये था।

    हालांकि, इस तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 5,468 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,774 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 3,163 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,072 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय भी बढ़कर 16,679 करोड़ रुपये रही, जबकि 2024-25 में यह 10,851 करोड़ रुपये थी।

    कितना है सुजलॉन शेयर का टारगेट?

    सोमवार 25 मई को Suzlon Energy के Q4 FY26 नतीजों के बीच, ब्रोकरेज फर्म एम्बिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सुजलॉन शेयर पर 'खरीदें' (Buy) रेटिंग दी है। साथ ही इसने शेयर का टार्गेट प्राइस 60 रुपये प्रति शेयर दिया है, जो मौजूदा भाव (53.78 रुपये) से करीब 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारत के चीनी एक्सपोर्ट में बैन के बाद बिगड़े नेपाल के हाल, बालेन सरकार ने अपने नागरिकों को दिया 8 महीने का भरोसा

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी राय, एक ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)