सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Adani ने एयरपोर्ट बिजनेस के लिए एक और नई कंपनी का किया गठन, 4 दिन में बनाई ये दो कंपनियां

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 'AACL ग्लोबल IFSC लिमिटेड' नामक एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाई है। यह कंपनी अदाणी ग्रुप के एयरपोर्ट बिजनेस के लिए वैश्विक ट ...और पढ़ें

    अदाणी ग्रुप का बड़ा कदम, एयरपोर्ट बिजनेस के लिए नई वित्तीय सब्सिडियरी का गठन

    अदाणी ग्रुप का बड़ा कदम, एयरपोर्ट बिजनेस के लिए नई वित्तीय सब्सिडियरी का गठन

    HighLights

    1. अदाणी एंटरप्राइजेज ने नई सब्सिडियरी 'AACL ग्लोबल' बनाई।

    2. यह कंपनी वैश्विक ट्रेजरी और वित्तीय संचालन पर केंद्रित होगी।

    3. अदाणी के एयरपोर्ट बिजनेस के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करेगी।

    नई दिल्ली। 4 दिन पहले ही भारत के जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने अपनी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली एक नई सब्सिडियरी कंपनी, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) बनाने का एलान किया था। अब अदाणी ने एक बार फिर भारत के एविएशन सेक्टर में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने बिजनेस साम्राज्य को बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है, और यह कदम एक बार फिर एविएशन सेक्टर से ही जुड़ा है।

    अदाणी ग्रुप की मुख्य कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने अपने बिजनेस ऑपरेशन्स को बढ़ाने के लिए एक नई सब्सिडियरी कंपनी बनाने की घोषणा की है। यह अदाणी ग्रुप का 4 दिन में दूसरी नई कंपनी का एलान है। कंपनी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंजों BSE और NSE को दी गई जानकारी के मुताबिक इस नई कंपनी का नाम 'AACL ग्लोबल IFSC लिमिटेड' (AACL ग्लोबल) रखा गया है।

    'अदाणी एंटरप्राइजेज' की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी कंपनी 'अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड' ने 15 जुलाई, 2026 को 'AACL ग्लोबल' नाम की नई कंपनी बनाई। कंपनी को 7 अगस्त, 2026 को इनकॉरपोरेशन का सर्टिफिकेट मिला और यह जानकारी 8 अगस्त, 2026 को सार्वजनिक की गई।

    यह नई कंपनी क्या करेगी?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'AACL ग्लोबल' मुख्य रूप से फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में काम करेगी और इसका खास फोकस 'ट्रेजरी और फाइनेंस ऑपरेशन्स' पर होगा। कंपनी को IFSCA (फाइनेंस कंपनी) रेगुलेशन्स, 2021 के तहत 'ग्लोबल ट्रेजरी सेंटर' की गतिविधियां चलाने के लिए बनाया गया है। इस कदम को ग्लोबल लेवल पर अदाणी ग्रुप के फाइनेंशियल मैनेजमेंट को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

    खबरें और भी

    पूंजी और शेयरहोल्डिंग की जानकारी

    AACL Global IFSC Limited को ₹5,00,000 की पेड-अप शेयर कैपिटल के साथ बनाया गया है। इसमें ₹10 प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले 50,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं। खास बात यह है कि 'Adani Airport City Limited' की इस नई कंपनी में 100% हिस्सेदारी है, जिससे यह Adani Enterprises की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन गई है।

    निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?

    अदाणी ग्रुप के इस कदम से पता चलता है कि कंपनी अपने एयरपोर्ट बिजनेस को साथ ही उससे जुड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज़ और ट्रेज़री मैनेजमेंट को एक व्यवस्थित ढांचे के तहत लाना चाहती है। 'ग्लोबल ट्रेरी सेंटर' के तौर पर काम करने से कंपनी के लिए इंटरनेशनल लेवल पर फंड मैनेजमेंट और फाइनेंशियल कामकाज आसान हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Share Buyback News: ₹324 वाले इस शेयर को 500 रुपये में खरीदेगी कंपनी, शेयर बायबैक का बड़ा एलान!