सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी पोर्ट्स का दिसंबर तिमाही में जोरदार परफॉर्मेंस, मुनाफा 21% बढ़ा; रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा EBITDA

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

    अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21% बढ़कर 3,043 करोड ...और पढ़ें

    अदाणी पोर्ट्स के शेयर में धमाकेदार तेजी

    अदाणी पोर्ट्स के शेयर में धमाकेदार तेजी

    HighLights

    1. अदाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट और रेवेन्यू बढ़ा

    2. मुनाफा 21% बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये हुआ

    3. EBITDA रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा

    नई दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे पेश कर दिए, जो कि काफी अच्छे हैं। इसका प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही (Q3 FY25) में 2,518 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। कंपनी के रेवेन्यू में भी 22 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई, जो Q3 FY25 में 7,964 करोड़ रुपये की तुलना में 9,705 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के शेयर में भी तेजी है।

    9% उछला शेयर

    अमेरिका के साथ भारत की हुई ट्रेड डील से मार्केट में तेजी है, जिससे अधिकतर शेयर आज ऊपर चढ़े हैं। इनमें अदाणी पोर्ट्स भी शामिल है। करीब ढाई बजे ये BSE पर 124.85 रुपये या 8.90 फीसदी 1527.75 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,52,344.46 करोड़ रुपये है।

    इन सेगमेंट्स में जोरदार ग्रोथ

    भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी को अपने मुख्य कारोबारों, जिसमें बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स, समुद्री सेवाएं और इंटरनेशनल ऑपरेशंस शामिल हैं, में दमदार ग्रोथ से लाभ हुआ। कंपनी के होलटाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता के अनुसार भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी के रूप में, कंपनी ने एक बार फिर मज़बूत और लचीला प्रदर्शन किया है।

    ऑल-टाइम हाई पर पहुंच EBITDA

    घरेलू बंदरगाहों से रेवेन्यू में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि EBITDA 4,877 करोड़ रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। एसेट-लाइट सर्विसेज ने लॉजिस्टिक्स रेवेन्यू को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई, जो सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये हो गया।
    कंपनी की अंतर्राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क सेवाओं में भी प्रॉफिटैबिलिटी में तेज सुधार देखा गया। तिमाही के दौरान समुद्री सेवाओं का रेवेन्यू लगभग दोगुना होकर 773 करोड़ रुपये हो गया, जिसे चल रहे पोर्ट की खरीदारों से सहारा मिला।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - आने वाले IPO में शेयरहोल्डर कोटा से कर सकेंगे निवेश, लिस्ट में हीरो फिनकॉर्प, जियो और SBI MF शामिल; बढ़ता है अलॉटमेंट चांस

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)