सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम अदाणी की कंपनी पर आई बड़ी खबर, 1 लाख को 10 लाख बनाने वाले शेयर पर कल मचेगी हलचल

    Updated: Sun, 17 May 2026 06:16 PM (IST)

    अदाणी पावर (Adani Power News) ने 'इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई लिमिटेड' (IPSL) नाम से एक नई कंपनी बनाई है। ...और पढ़ें

    गौतम अदाणी की कंपनी ने अपने बिजनेस का विस्तार करते हुए एक नई सब्सिडियरी कंपनी या कहें तो सहायक कंपनी बनाई है।

    गौतम अदाणी की कंपनी ने अपने बिजनेस का विस्तार करते हुए एक नई सब्सिडियरी कंपनी या कहें तो सहायक कंपनी बनाई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में अदाणी ग्रुप (Adani Group Stock) के शेयरों पर निवेशकों की हमेशा पैनी नजर रहती है। ग्रुप की एक ऐसी ही धाकड़ कंपनी अदाणी पावर (Adani Power News) ने अपने निवेशकों को पिछले कुछ सालों में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अब इस पावर स्टॉक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसका असर अगले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर की चाल पर देखने को मिल सकता है। गौतम अदाणी की कंपनी ने अपने बिजनेस का विस्तार करते हुए एक नई सब्सिडियरी कंपनी या कहें तो सहायक कंपनी बनाई है।

    क्या है अदाणी पावर से जुड़ा ये नया अपडेट?

    अदाणी पावर ने आधिकारिक तौर पर 'इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई लिमिटेड' (IPSL) नाम से एक नई पूरी तरह ओनरशिप वाली सब्सिडियरी कंपनी का गठन किया है। इस नई कंपनी को 14 मई 2026 को शामिल किया गया था और 16 मई 2026 को इसे 'सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉर्पोरेशन' भी मिल गया है।

    इस नई कंपनी में 100% हिस्सेदारी यानी पूरा मालिकाना हक अदाणी पावर के पास ही रहेगा। इस कंपनी की शुरुआत 5,00,000 रुपये की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल के साथ की गई है, जिसे 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 50,000 इक्विटी शेयरों में बांटा गया है।

    यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: 100 रुपये का डिविडेंड मिलेगा, अगले हफ्ते इन कंपनियों के शेयर पर आया बड़ा मौका

    नई कंपनी IPSL किस बिजनेस में करेगी काम?

    अदाणी पावर ने यह नई कंपनी एनर्जी सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बनाई है। IPSL का मुख्य काम सभी प्रकार की बिजली और अन्य एनर्जी सोर्स की ट्रेडिंग करना, ब्रोकरिंग करना और एक एजेंट के तौर पर अपनी सेवाएं देना होगा। इस कदम के जरिए अदाणी पावर एनर्जी मार्केट में अपनी कमर्शियल एक्टिविटीज को और ज्यादा फ्लेक्सिबल और स्पेशलाइज्ड बनाना चाहती है।

    खबरें और भी

    अदाणी पावर शेयर को क्यों कहा जा रहा 1 लाख को 10 लाख बनाने वाला?

    अगर अदाणी पावर के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो इसने लंबी अवधि के निवेशकों को मालामाल किया है। पिछले 5 सालों में इस शेयर ने 994.21% का छप्परफाड़ मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए थे, तो उसकी वैल्यू आज लगभग 10 लाख रुपये हो चुकी है।

    यहां देखें पूरा वीडियो

    पिछले 1 साल में कंपनी का शेयर 96.75% उछला है। वहीं 6 महीने में इसने 44.34% और पिछले 1 महीने में 11.77% का शानदार रिटर्न दिया है। वर्तमान में अदाणी पावर के एक शेयर की कीमत ₹221 के करीब है और कंपनी का कुल मार्केट कैप (Market Cap) ₹4,26,828 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    सोर्स- Adani Power Filing 

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)