सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गौतम अदाणी की कंपनी से आई बड़ी खबर, Adani Ports के CEO ने दिया इस्तीफा; नीरज बंसल होंगे नए प्रमुख

    Updated: Tue, 12 May 2026 09:47 AM (IST)

    अदाणी पोर्ट्स के सीईओ प्रणव चौधरी ने इस्तीफा (Adani Ports and Special Economic Zone CEO Pranav Choudhary Resigns) दे दिया है और वे 31 मई, 2026 तक पद प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रणव चौधरी ने अदाणी पोर्ट्स के सीईओ पद से इस्तीफा दिया।

    2. नीरज बंसल 1 जून, 2026 से नए सीईओ बनेंगे।

    3. बंसल के पास व्यापक अनुभव, पहले JNPT में कार्यरत थे।

    नई दिल्ली। गौतम अदाणी की अदाणी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र (Adani Ports and Special Economic Zone) एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के सीईओ प्रणव चौधरी ने इस्तीफा (Adani Ports CEO Pranav Choudhary resigns) दे दिया है। वह 31 मई तक अपने पद पर रहेंगे। 1 जून से नए सीईओ अदाणी पोर्ट्स की कमान संभालेंगे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि नीरज बंसल को 1 जून, 2026 से नया CEO नियुक्त किया गया है।

    यानी Adani Ports and Special Economic Zone के नए सीईओ नीरज बंसल 1 जून से CEO का पदभार संभालेंगे। बंसल अपने पिछले सार्वजनिक सेवा के पदों और अदाणी समूह के भीतर अपने सफल कार्यकाल से व्यापक अनुभव लेकर आए हैं।

    आज Adani Ports के शेयरों में गिरावट भी देखी जा रही है। इसके शेयर पिछले बंद भाव 1,767.30 रुपये की अपेक्षा आज गिरकर 1,752 रुपये के स्तर पर खुले और 1,733.60 रुपये के निचले स्तर तक गए।

    1 जून से Adani Ports में नई लीडरशिप

    कंपनी ने पुष्टि की है कि प्रणव चौधरी 31 मई, 2026 को CEO Ports के तौर पर अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे। उनके जाने के बाद, श्री नीरज बंसल 1 जून, 2026 को पूर्णकालिक रोजगार अनुबंध के तहत CEO Ports का पदभार ग्रहण करेंगे।

    कंपनी ने सोमवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में सीनियर मैनेजमेंट में हुए बदलावों की जानकारी दी।

    नीरज बंसल अक्टूबर 2022 से ही अदाणी ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं। अभी वह CEO न्यू पोर्ट प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, महाराष्ट्र के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने हजीरा पोर्ट का नेतृत्व किया था और 2014 से 2019 के बीच जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमैन और चेयरमैन-इन-चार्ज के तौर पर काम किया था।

    खबरें और भी

    सरकारी पद पर तैनात रह चुके हैं नीरज बंसल

    फाइलिंग के अनुसार, JNPT में अपने कार्यकाल के दौरान, वित्त वर्ष 2018 में पोर्ट ने रिकॉर्ड 66 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो संभाला।

    अदाणी ग्रुप में शामिल होने से पहले, बंसल ने भारतीय राजस्व सेवा में 27 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी और आयकर आयुक्त के पद से स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए। अदाणी ग्रुप की कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- JP Associates पर ₹55357 करोड़ का पहाड़ जैसा कर्ज, एक चौथाई कीमत में अदाणी बनेंगे मालिक; ₹40822Cr का नुकसान किसे?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)